फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फराह की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के काम करने की चर्चाएं, जानिए क्या है सच्चाई!

Sat, 09 Feb 2019 07:52 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 09 Feb 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone will seen in Farah Khan upcoming film
farah khan ranveer singh koffee with karan - फोटो : file photo
मशहूर कोरियोग्राफर, टीवी होस्ट और फिल्म डायरेक्टर फराह खान की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण काम करने जा रही हैं, शुक्रवार की रात ये खबर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैली। शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन फिल्म 'मैं हूं ना' से बतौर फिल्म डायरेक्टर अपना करियर शुरू करने वाली फराह खान ने 'ओम शांति ओम' जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म भी बनाई। इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा की मौजूदा नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था।
Deepika Padukone will seen in Farah Khan upcoming film
Farah Khan
फराह खान ने इसके बाद सुपर फ्लॉप फिल्म 'तीसमार खां' बनाई और पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' को भी बॉक्स ऑफिस पर वैसी कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उम्मीद फराह और फिल्म के सितारों को रही। इस फिल्म के बाद से फराह खान अपने पास मौजूद कहानियां लेकर हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े सितारों से मिलती रही हैं, लेकिन किसी ने उनकी फिल्म के लिए हां नहीं की।
 
Deepika Padukone will seen in Farah Khan upcoming film
farah khan - फोटो : file photo
राफेल डील को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा में बने रहने वाले उद्योगपति अनिल अंबानी की फिल्म कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने हिंदी सिनेमा के कुछ मशहूर निर्देशकों के साथ मिलकर फिल्में बनाने वाली अलग अलग कंपनियां बनाई हैं, जिनमें से एक कंपनी स्टंटमास्टर से डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी की भी है। रोहित शेट्टी पिक्चर्ज ने दो दिन पहले फराह खान को अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म निर्देशित करने के लिए साइन करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone will seen in Farah Khan upcoming film
Farah Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo
यहां ये गौरतलब है कि अनिल अंबानी की एक कंपनी आर कॉम ने पिछले हफ्ते ही खुद को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की है। अनिल की इस दूसरी कंपनी यानी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसके तुरंत बाद ये नई फिल्म बनाने का ऐलान किया। ये ऐलान कानपुर वाले खुरानाज के आखिरी एपीसोड से पहले किया गया है और इसे भी फिल्म इंडस्ट्री में एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। फराह खान इस वीकएंड शो में वही काम करती हैं जो द कपिल शर्मा शो में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू करते हैं।
विज्ञापन
Deepika Padukone will seen in Farah Khan upcoming film
farah khan
फराह खान की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के काम करने की चर्चाएं शुरू होते ही अमर उजाला ने दीपिका पादुकोण से इस बारे में संपर्क किया। उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने दीपिका के ऐसी किसी फिल्म के लिए हां करने या बात शुरू करने से साफ इंकार किया है। प्रवक्ता के मुताबिक ये खबर झूठ है। अमर उजाला ने इस बारे में फराह खान का पक्ष जानने के लिए उनसे भी संपर्क किया लेकिन खबर लिखे जाने तक फराह खान ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed