{"_id":"5c5d5260bdec224c74120e55","slug":"rahul-roy-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक फिल्म के बाद गायब हुआ था ये सुपरस्टार, सालों बाद जब लौटे तो पहचानना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक फिल्म के बाद गायब हुआ था ये सुपरस्टार, सालों बाद जब लौटे तो पहचानना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul roy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई। हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राहुल रॉय की। राहुल रॉय आज 51 साल के हो चुके हैं। पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बनने वाले राहुल आखिर कैसे इंडस्ट्री से गायब हो गए। आगे की स्लाइड में पढ़िए उनकी कहानी।
2 of 5
Rahul Roy
- फोटो : file photo
राहुल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में आशिकी फिल्म से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। फिल्मों में आने से पहले राहुल ने अपने कॉलेज की पढा़ई दिल्ली में पूरी की। साथ ही उन्होंने मॉडलिंग भी करनी शुरू कर दी थी।
3 of 5
rahul roy
- फोटो : file photo
राहुल की जिंदगी में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब वो महेश भट्ट से मिले। दरअसल राहुल की मां इंदिरा रॉय का एक लेख महेश भट्ट ने पढ़ा। उन्होंने उस खूबसूरत लेख को पढ़ कर उनकी मां इंदिरा रॉय से मिलना चाहा। महेश जब राहुल की मां से मिले तो बातों-बातों में राहुल का भी जिक्र हुआ। मां ने महेश भट्ट को बताया कि बेटा मॉडलिंग करता है और फिर उन्होंने महेश भट्ट को राहुल की एक तस्वीर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul roy
- फोटो : file photo
बस फिर क्या था महेश भट्ट ने राहुल रॉय को लेकर आशिकी बनाई जो सुपरहिट रही। फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर इस कदर चढ़ गए कि राहुल की पहचान ही उससे बनी। हालांकि पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
rahul roy
- फोटो : file photo
फिल्मों में काम नहीं मिलता देख साल 2006 में राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचे। राहुल बिग बॉस के पहले ही सीजन के विजेता बनकर उभरे। साल 2011 में अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस से उन्होंने एलान नामक भोजपुरी फिल्म बनाई। ये फिल्म बिहार में रिलीज हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल रॉय डायरेक्टर नितिन गुप्ता की फिल्म वेलकम टू रशिया से वापसी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।