{"_id":"5c5d59a7bdec222bf4528a86","slug":"love-stoty-of-kajol-and-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day 2019: काजोल को पसंद नहीं करते थे अजय देवगन, इन एक्ट्रेस को छोड़ की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Valentine's Day 2019: काजोल को पसंद नहीं करते थे अजय देवगन, इन एक्ट्रेस को छोड़ की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इस 'वेलेंटाइंस वीक' पर हम आपके लिए बॉलीवुड की कई ऐसी लव स्टोरी लेकर आएंगे जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा। बीते शुक्रवार हमने आपको 'सैफ अली खान और अमृता सिंह' की अनोखी लव स्टोरी बताई थी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'अजय देवगन और काजोल' की लव स्टोरी।
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ी में से एक है। ल इस जोड़ी की लव स्टोरी बहुत ही इंटरेस्टिंग है। यहां तक कि अजय देवगन, काजोल को पसंद तक नहीं करते थे। लेकिन एक वक्त के बाद दोनों इस तरह से साथ आए कि आज तक एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। काजोल हर समय अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं वहीं अजय भी अपनी पत्नी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते।
Trending Videos
2 of 6
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं तभी उन्हें अजय देवगन से प्यार हो गया और शादी का फैसला किया। काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, काजोल से पहले अजय देवगन का करिश्मा कपूर से अफेयर था। करिश्मा कपूर उस जमाने की टॉप की हीरोइन में शुमार थीं। अजय देवगन और करिश्मा कपूर पहली बार फिल्म 'जिगर' में साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अजय देवगन ने करिश्मा के लिए अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड रवीना टंडन को भी छोड़ दिया था। अजय देवगन और करिश्मा जहां रियल लाइफ में टाइम स्पेंड कर रहे थे तो वहीं परदे पर 'जिगर', 'धनवान', 'सरगम', सुहाग' जैसी फिल्में भी साथ कीं। इसी दौरान अजय देवगन ने काजोल के साथ 'हलचल' फिल्म की शूटिंग शुरू की।
4 of 6
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल का प्यार पहली नजर का तो बिल्कुल भी नहीं था। काजोल पहली बार जब अजय से मिलीं तो उन्हें सेट पर अकेले बैठे देखा। वो एक किनारे अकेले ही बैठना पसंद करते थे और ज्यादा बातें नहीं करते थे। अजय देवगन तो शुरुआत में काजोल को पसंद भी नहीं करते थे। पायनियर को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि 'हलचल' की शूटिंग के वक्त पहली बार काजोल से मुलाकात हुई और ईमानदारी से कहूं तो वो बहुत शोर करने वाली, घमंडी और बातूनी थी। हम दोनों का स्वभाव बिल्कुल ही अलग है शायद हमें यही चीजें एक दूसरे के करीब लाईं।
विज्ञापन
5 of 6
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के दौरान ही अजय देवगन और काजोल के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उस वक्त जहां अजय देवगन, करिश्मा कपूर के साथ थे तो काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि काजोल और कार्तिक के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे जिस वजह से वो अजय देवगन के करीब आईं। काजोल की एंट्री से अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी का एंड हो गया। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।