{"_id":"5b1e27af4f1c1bfa6e8b74e0","slug":"deepika-padukone-wished-her-father-with-family-photo-on-social-media-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता को जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसे किया विश, जानकर आपके भी निकल जाएंगे आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता को जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसे किया विश, जानकर आपके भी निकल जाएंगे आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपने पिता प्रकाश पादुकोण का बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। पिता के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बेहद खास फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
दीपिका पादुकोण ने पापा के साथ बचपन में खिंचवाई हुई एक फोटो शेयर की जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बेहद भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है। पापा प्रकाश पादुकोण को बर्थडे विश करते हुए दीपिका ने लिखा- 'सबसे दयालु, सबसे पवित्र, सबसे सभ्य आत्मा जिसे मैंने हमेशा जाना है...जन्मदिन मुबारक पप्पा'।
to the kindest,purest,most gentle soul I’ve ever known....Happy Birthday Pappa!❤️
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बता दें दीपिका पादुकोण की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें दीपिका पादुकोण के लिए पिता का इस बार का जन्मदिन बेहद खास है। जहां उनकी फिल्म 'पद्मावत' अब तक की उनकी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। इसलिए इस बार पिता का बर्थडे दीपिका पादुकोण के लिए किसी खास सेलीब्रेशन से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करें दीपिका पादुकोण के अगले प्रोजेक्ट की तो वह अपनी अगली फिल्म में सुपरवुमन बनेंगी जिसमें वह सुपर शक्तियों से लैस रहेंगी। फिल्म को एक स्टूडियो ने हरी झंडी दिखा दी है और जल्द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी। यह बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे दुनियाभर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वंडरवुमन' की तर्ज पर बनाया जाएगा। 'वंडरवुमन' फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।