फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी का नाम सुनते ही जाह्नवी हो गई थीं इतनी इमोशनल, करण जौहर को संभालनी पड़ी बात

Mon, 11 Jun 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Dhadak trailer Jhanvi Kapoor gets emotional when asked about mom Sridevi
dhadak
श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' के लिए काफी एक्साइटेट थीं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी उनकी नजरों के सामने बॉलीवुड का वह सितारा बनें जिसकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़े। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जाह्नवी ने उनके इस सपने को साकार कर दिया है। 'धड़क' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के दौरान जब पत्रकार ने जाह्नवी से श्रीदेवी से संबंधित एक सवाल किया तो वह भावुक हो गईं। 

 
Dhadak trailer Jhanvi Kapoor gets emotional when asked about mom Sridevi
dhadak
धड़क के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी और ईशान ने पत्रकारों के सवालों का एक-एक करके जवाब दिया। हालांकि कहीं-कहीं जाह्नवी नर्वस दिखीं लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाल लिया। 
Dhadak trailer Jhanvi Kapoor gets emotional when asked about mom Sridevi
dhadak
इस दौरान एक पत्रकार ने जब जाह्नवी से पूछा कि आप अपनी पहली फिल्म को किसे डेडीकेट करना चाहती हैं? यह सवाल सुनकर जाह्नवी कुछ सेकेंड तक शांत रही इसके बाद खुद को संभालते हुए उन्होंने जवाब दिया। जाह्नवी ने कहा कि 'मैं मॉम को बहुत मिस कर रही हूं।' यह लाइन बोलकर जाह्नवी शांत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak trailer Jhanvi Kapoor gets emotional when asked about mom Sridevi
dhadak
सवाल का जवाब देते हुए जाह्नवी की आवाज काफी भावुक लग रही थी जिसमें उनका दर्द साफ नजर आ रहा था। जाह्नवी की इस दर्द भरी आवाज को सुनकर करण जौहर और शशांक खेतान उन्हें देखते रह गए। इसके बाद करण और शशांक ने माहौल को संभालने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन
Dhadak trailer Jhanvi Kapoor gets emotional when asked about mom Sridevi
dhadak
आपको बता दें, 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed