दीपवीर की शादी के बाद जिस शख्ससित की शादी की चर्चा हो रही है, वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बेटी ईशा अंबानी हैं। ईशा अंबानी 12 दिसंबर को मुंबर्इ के ही एक उद्योगपति आनंद पीरामल के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगी। इन दोनों की शादी से पहले शादी का कार्ड और तोहफे में मिलने वाले बंगले की कीमत किसी की भी नींद उड़ा सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ईशा अंबानी से की शादी की तैयारियों से लेकर बॉलीवुड की किस हसीना ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया।
ऐश्वर्या से दीपिका तक, जानिए बॉलीवुड की इन 5 रॉयल शादियों में कितना खर्च, नजरें अंबानी पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी- आनंद पीरामल
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की 12 दिसंबर को होगी। शादी की तैयारियों पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। पहले सात समंदर पार इटली के लेक कोमो में सगाई, फिर शादी का कार्ड और अब बंगले कीमत किसी भी शख्स को होश फाख्ता करने के लिए काफी है। ईशा की सगाई का फंक्शन 3 दिन इटली के लेक कोमो के पास स्थित Villa d'Este में चला। यहां एक कमरा बुक करने का खर्च 70 हजार रुपए है। अंबानी ने यह पूरा होटल बुक किया था। अगर हिसाब लगाया जाए तो इस जगह को बुक करने में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। वहीं शादी के कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही ईशा को ससुरालवालों की तरफ से 452 करोड़ का मुंबई में सी-फेसिंग बंगला भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि शादी की रस्में उदयपुर और शादी मुंबई में होगी। ऐसे में शादी में कुल मिलाकर अगर यह कहा जाए कि खर्चे का आंकड़ा अरब भी पहुंच सकता है जो ज्यादा नहीं होगा।
दीपिका-रणवीर
14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी के लिए वेन्यू से लेकर दीपिका-रणवीर की शादी के कपड़़ों की कीमत फैंस को चौंका रही है। दीपिका के लहंगे की कीमत से लेकर, अंगूठी की कीमत और चुनरी पर सोने से लिखा मंत्र लगातार चर्चा में बना हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख बताई जा रही है। वहीं दीपिका पादुकोण के सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए। इसके साथ ही दीपवीर की शादी के वेन्यू की कीमत भी काफी ज्यादा है। 75 कमरों वाले इस विला में 7 रेस्टोरेंट और बार भी है। जानकारी के मुताबिक इसके एक कमरे की कीमत करीब 400 यूरो यानी 30 हजार रुपये है। अगर इस हिसाब से हम जोड़ें तो रणवीर और दीपिका की शादी के लिए एक दिन का केवल कमरों का खर्च ही 24 लाख 75 हजार रुपए है। इसके अलावा शादी की रस्में और रिसेप्शन में होने वाले खर्चे का हिसाब-किताब के खर्चे इस शादी को और भी शाही बना देता है।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानी एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ बताई थी। वहीं लहंगे की कीमत 40 से 45 लाख बताई जा रही है। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
ऐश्वर्या-अभिषेक
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी जबकि ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनीं थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी भले ही मुंबई में हुई थी, लेकिन बिग बी ने शादी में पैसा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खबरों की मानें तो 11 साल पहले हुई इस शादी में उस वक्त 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा था।