देश इस वक्त कई आपदाओं से घिरा है और आए दिन नई समस्याएं संकट को और बढ़ा रही हैं। एक तरफ तो कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में ताउते तूफान ने तबाही मचाई है। इस तूफान ने महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात में दस्तक देकर लोगों की जान खतरे में डाल दी। कहीं पेड़ टूटकर गिर गए तो कहीं सड़कों पर पानी आ गया और बहुत से लोगों की जान भी इस तूफान में चली गई। इस स्थिति को देखकर हर कोई तूफान झेल रहे लोगों के सुरक्षित रहने की कामना कर रहा है। इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो टूटे हुए पेड़ के बीच में बारिश में भीगते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका सिंह के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
ताउते चक्रवात: 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने तूफान में किया डांस, लोगों ने जमकर किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका सिंह ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आप तूफान को शांत नहीं कर सकते हैं तो इसलिए कोशिश करना बंद कर दें। आप खुद को शांत करने की कोशिश करें। प्रकृति से प्यार करें और उसके मूड को सहने की कोशिश करें क्योंकि ये तूफान एक दिन चला जाएगा'।
View this post on Instagram
आगे दीपिका ने लिखा पोस्टस्क्रिप्ट, 'ये पेड़ मेरे घर के बाहर गिरा है और इसने किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। अपने दरवाजे से इसे दूर तो नहीं कर सकती एकदम, लेकिन मैंने और रोहित ने इसके साथ कुछ तस्वीरें लेने की कोशिश जरूर की है जिससे ताउते चक्रवात को हम याद कर सकें'।
View this post on Instagram
दीपिका ने डांस करते हुए वीडियो भी साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'बोला था ना कि जिंदगी का मतलब ये नहीं कि आप तूफान के चले जाने का इंतजार करें। इसमें बारिश में डांस करना सीखें'।
View this post on Instagram
अब दीपिका की तस्वीरों और वीडियो पर यूजर्स ने जमकर उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कहा, 'अरे उड़ जाएंगी इस तूफान में' तो एक ने कहा, लोग मर रहे हैं और आप जैसे लोग मस्ती कर रहे हैं'। वहीं कई यूजर्स ने दीपिका को ट्रोल करते हुए कहा कि, 'आपको इस तरह के वीडियो को प्रमोट नहीं करना चाहिए, बाहर रहना अच्छा नहीं है'। बता दें कि दीपिका सिंह को टीवी शो 'दीया और बाती हम' से शोहरत मिली थी। उनके किरदार संध्या को फैंस ने काफी पसंद किया था।