अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और काफी तस्वीरें साझा करती हैं। वो अक्सर जैद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही ही में गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो जैद के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो में गौहर जैद के पैरों पर लेटीं नजर आ रहीं थीं। उनके इस वीडियो को फैंस ने खूब प्यार दिया और ढेर सारे कमेंट भी किए। हालांकि एक इंस्टाग्राम यूजर ने गौहर के इस वीडियो पर कुछ ऐसी बातें लिख दी जो अभिनेत्री को बहुत खराब लगी। ऐसे में गौहर ने उस शख्स को करारा जवाब देने केे बाद ब्लॉक कर दिया। अब गौहर के इस जवाब की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
अजीबो-गरीब बयान: यूजर ने कहा, 'इस्लाम में महिलाओं की जगह मर्द के पैरों में होती है', गौहर खान ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर ने जो वीडियो साझा किया था उसमें वो जैद के पैरों पर आराम करतीं और बातें करतीं नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक प्यार ऐसा..हाहाहाहा'। वहीं जैद ने कमेंट किया, 'क्या पैर हैं'। उनके इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने दिल तो किसी ने फायर इमोजी पोस्ट कर जैद और गौहर के मस्ती भरे वीडियो को पसंद किया।
हालांकि एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बेहद ही अजीब बात लिख दी। शख्स ने लिखा, 'इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है'। गौहर खान को शख्स का ये कमेंट बिल्कुल भी सही नहीं लगा और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो'।
गौहर ने ये भी लिखा, 'ये लूजर किसी इज्जत भरे जवाब का हकदार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो शख्स को ब्लॉक कर चुकी हैं। अब फैंस ने गौहर के इस कदम की तारीफ की और शख्स के कमेंट को घटिया बताया।
दूसरी तरफ गौहर ने कुछ दिनों पहले शादी के बाद पहली बार पति के साथ ईद का जश्न मनाया था। उनकी ईद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अब जाकर मुझे नई दुल्हन की तरह सजने का और कुछ महसूस करने का मौका मिला है। पिछले दो महीने बहुत ही अजीब बीते लेकिन अब अच्छा महसूस करने का वक्त है'। फैंस को गौहर की ये तस्वीरें काफी पसंद आई थी।