सब्सक्राइब करें

दीप्ति नवल-वहीदा रहमान का जन्मदिन और अदनान सामी ने खोली पाकिस्तान की पोल, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 03 Feb 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Deepti Naval Waheeda Rehman Birthday and Adnan Sami Share Video Pak Students entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media
दीप्ति नवल (Deepti Naval) आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहीं हैं। दीप्ति का जन्म, 3 फरवरी 1952 को अमृतसर पंजाब में हुआ और बाद में वह अपने पिता के साथ अमेरिका जाकर वहां की नागरिक बन गईं। दीप्ति की पहचान हमेशा एक नान-ग्लैमरस, ऑर्ट फिल्मों की हीरोइन के रूप में ही रही है। फारुख शेख के साथ 1981 में आई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' ने उन्हें एक बड़ी अदाकारा के रूप में स्थापित किया।


डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुईं दीप्ति नवल, 'चश्मे बद्दूर' की अभिनेत्री के तौर पर मिली पहचान
 
Deepti Naval Waheeda Rehman Birthday and Adnan Sami Share Video Pak Students entertainment news
Guru dutt - फोटो : Social Media

चौदहवीं का चांद हो, या आफताब हो, जो भी हो तुम खुदा कि कसम, लाजवाब हो।
 
मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना जब भी कानों में पड़ता है तो दिमाग में सीधे खूबसूरत अदाकारा वहीदा रहमान की तस्वीर उभर कर आ जाती है। सच में इस गाने को देखकर यही लगता है इसे सिर्फ और सिर्फ वहीदा रहमान के लिए लिखा गया। 50 और 60 के दशक में उनका नाम हर किसी की जुबान पर था। अदब, अदा और अदाकारी ने मिलकर वहीदा को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन बना दिया। 3 फरवरी 1938 को उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था।

Deepti Naval Waheeda Rehman Birthday and Adnan Sami Share Video Pak Students entertainment news
ganesh acharya - फोटो : Social Media

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कुछ दिन पहले अचानक सुर्खियों में तब आ गए, जब एक 33 वर्षीय असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब गणेश आचार्य ने भी आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

अश्लील वीडियो मामले में गणेश आचार्य ने उठाया कदम, आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepti Naval Waheeda Rehman Birthday and Adnan Sami Share Video Pak Students entertainment news
Adnan Sami - फोटो : Social Media

चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने अबतक 305 लाशों का ढेर लगा दिया है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार ऊपर जा रहा है और उससे भी तेज लोगों में खौफ बढ़ रहा है। इस वायरस से लगभग 11,791 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। दुनियाभर में इस वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अलग-अलग देश अपने नागरिकों को चीन से बाहर निकालने में लगे हैं। भारत ने भी इसपर तेजी दिखाते हुए अपने नागरिकों को चीन से निकालने के लिए अभियान चलाया हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने इस पर भी दोहरा रवैया अपनाया है। गायक और संगीतकार अदनान सामी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तान की पोल खुल गई है।

अदनान सामी ने खोली पोल, चीन में अपने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा पाकिस्तान

विज्ञापन
Deepti Naval Waheeda Rehman Birthday and Adnan Sami Share Video Pak Students entertainment news
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने उसे खूब पसंद किया। फिल्म बेहद सेंसिटिव मुद्दे पर आधारित है। जिसमें समलैंगिक संबंध के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना किसी मेल को-एक्टर के साथ लिप लॉक करने जा रहे हैं। ट्रेलर में दर्शकों को इसकी झलक भी देखने को मिली।

अभिनेता को किस करने के लिए आयुष्मान ने खुद को ऐसे किया तैयार, मेकिंग वीडियो से हुआ खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed