फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Crime 2 Trailer: कच्छा बनियान गैंग से होगा DCP वर्तिका का सामना, देखें दिल्ली क्राइम 2 का धांसू ट्रेलर

Mon, 08 Aug 2022 11:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
delhi crime season 2 trailer released shefali shah in dcp vartika chaturvedi role trying to solve murder cases
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन का जब से एलान हुआ था तब से ही इस सीरीज के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज यह इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, क्राइम और सस्पेंस से भरा हुआ इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में एक बार फिर मौत की गुत्थी सुलझाती हुई दिख रही हैं।

delhi crime season 2 trailer released shefali shah in dcp vartika chaturvedi role trying to solve murder cases
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सस्पेंस के साथ होती है, जिसमें 'कच्छा बनियान' गिरोह दिल्ली में एक के बाद एक मर्डर किए जा रहा है। लेकिन इस गैंग के लोग बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं और इनका सामना डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी से हो रहा है। इस ट्रेलर में क्राइम और सस्पेंस के साथ थोड़ा बहुत एक्शन भी दिखाया गया है, जो पुलिस कर्मियों की जिंदगी का एक हिस्सा है। अब डीसीपी वर्तिका कैसे इस गिरोह के लोगों को सलाखों के पीछे लेकर जाती है और लोगों की जान बचाती है? यह देखने वाली बात होगी।

delhi crime season 2 trailer released shefali shah in dcp vartika chaturvedi role trying to solve murder cases
दिल्ली क्राइम - फोटो : नेटफ्लिक्स

क्या थी पहले सीजन की कहानी
'दिल्ली क्राइम' का पहला सीजन साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। सात एपिसोड की इस सीरीज का पहला पार्ट दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड पर आधारित था। लेकिन दूसरे पार्ट में शेफाली शाह पिछली बार से ज्यादा अपराध को रोकने की कोशिश करती नजर आने वाली हैं। जिसमें तेलांग उनकी मदद करते नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi crime season 2 trailer released shefali shah in dcp vartika chaturvedi role trying to solve murder cases
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

कब आ रहा है दूसरा सीजन?
बता दें कि 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन की कहानी मयंक तिवारी, शुभ्रा स्वरूप और इंशिया मिर्जा ने मिलकर लिखी है। वहीं इसके डायलॉग विराट बसोया और संयुक्था चावला शेख ने लिखे हैं। 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' को इसी साल 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में शेफाली शाह के साथ, रसिका दुगल, राजेश तेलांग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और गोपाल दत्त ने अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed