मनीष मल्होत्रा ने एक सफल फैशन डिजाइनर के रूप में इडंस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अब अपने एक और हुनर से दुनिया को रूबरू कराने को तैयार हैं। उन्होंने अब फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। जी हां, मनीष अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के जरिए फिल्म निर्माण में डेब्यू कर रहे हैं। इसका एलान खुद उन्होंने किया है।
Manish Malhotra: फिल्म निर्माता की कुर्सी पर काबिज हुए मनीष मल्होत्रा, प्रोडक्शन हाउस का किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी कंपनी का लोगो साझा करते हुए एक्टर ने लिखा है, 'बचपन से ही मेरे मन में कपड़ों, रंग और फिल्मों के प्रति एक खास रुचि रही है। मैं कपड़े, उनकी बनावट और म्यूजिक के प्रति आकर्षित रहा। एक दिन भारतीय सिनेमा का हिस्सा बनने की लालसा के साथ मैं बचपन में हर फिल्म देखता था। कपड़ों के प्रति आकर्षण ने मुझे एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने में मदद की। और फिर कई वर्षों के बाद अब मुझे अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के लिए प्रेरित किया'।
मनीष मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'फिल्मों में करीब तीन दशक बिताने के बाद... आज मैं आपके लिए 'स्टेज 5 प्रोडक्शन्स' पेश कर रहा हूं..., एक ऐसी कंपनी जो हर जगह से अलग-अलग आर्टिस्टिक आवाजों को मौका देगी और कहानियों की विविधता पर ध्यान देगी। यह न सिर्फ प्रतिभाशाली निर्देशकों, लेखकों, कलाकारों को सपोर्ट करेगी, बल्कि एक नया नजरिया भी पेश करेगी'।
Manoj Pahwa: कई दमदार किरदार निभा इंडस्ट्री में छाए मनोज पाहवा, कॉमेडियन से खलनायक बन फैंस के दिल पर किया राज
मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन की दुनिया में डेब्यू करने पर करीना कपूर और करण जौहर समेत तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है। मनीषा मल्होत्रा के करीबी दोस्त और निर्देशक करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'मनीष...तुम और आगे बढ़ो। फैशन की दुनिया में तुम मेगा अचीवर हो। फिल्में तुम्हारा जुनून है। 'स्टेज 5' उस जुनून का प्रमाण होगा...तुम्हारी इस यात्रा को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं'।
Neeyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई विद्या बालन की मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत', जानें कहां देखने को मिलेगी
करीना कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर मनीष को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'डार्लिंग मनु, तुम्हारे लिए बहुत-बहुत खुश हूं। लव यू...तुम बेस्ट हो।' इसके अलावा काजोल, मलाइका अरोड़ा वरुण धवन और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने भी मनीष मल्होत्रा को बधाई दी है।
Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन के लिए फिर चीयरलीडर बने बिग बी, बेटे की तारीफ में कही यह बात