सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देव आनंद का पारस सा स्पर्श पाकर सोना बन गए ये सितारे, गुरुदत्त से लेकर तब्बू तक लिस्ट में शामिल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Dev Anand Birthday special ten stars who shined with evergreen hero of Bollywood
देव आनंद - फोटो : twitter: @CinemAajKal

50 और 60 के दशक में हिंदी फिल्मों में अभिनेताओं की जिस महान तिकड़ी का नाम आता है, वह है दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद। इन तीनों कलाकारों ने दर्शकों के लिए अलग अलग स्वाद की फिल्में बनाईं। सिनेमा ने भी इनकी एक अलग छवि बनाई। दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग कहा गया, राज कपूर को शोमैन तो देव आनंद को रोमांस का बादशाह। देव आनंद ने अपनी जिंदगी तो बनाई ही साथ ही कई और लोगों को भी अपने साथ मिलाकर मशहूर बनाया। आज देव आनंद का जन्मदिन है। इसलिए, आज हम कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मों में कदम देव आनंद के साथ रखा।

Trending Videos
Dev Anand Birthday special ten stars who shined with evergreen hero of Bollywood
गुरु दत्त और देव आनंद - फोटो : file photo

गुरुदत्त 
देव आनंद और गुरुदत्त दोनों ने ही साथ मिलकर संघर्ष करना शुरू किया था। ये दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। उसी समय इन दोनों ने एक दूसरे से वादा किया था कि भविष्य में जो भी आगे जाएगा वह दूसरे की मदद करेगा। भाग्य देव आनंद के साथ निकला। इसलिए उनकी फिल्मों में एंट्री पहले हो गई। फिर देव आनंद ने अपना वादा याद रखा और गुरुदत्त को वर्ष 1951 में आई अपनी हिट फिल्म 'बाजी' से निर्देशन में शुरुआत करने का मौका दिया। गुरुदत्त खुद भी बहुत हुनरमंद थे इसलिए आगे चलकर वह एक जबरदस्त कलाकार और निर्देशक बन कर सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Anand Birthday special ten stars who shined with evergreen hero of Bollywood
देव आनंद और कल्पना कार्तिक - फोटो : file photo

कल्पना कार्तिक 
कल्पना की खोज तो देव के भाई चेतन आनंद ने की थी लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत देव की फिल्म 'बाजी' से की। यह फिल्म हिट रही और कल्पना के काम को भी पसंद किया गया। कल्पना को भविष्य में बहुत ज्यादा फिल्में देने के लिए नहीं, बल्कि देव आनंद से शादी करने के लिए जाना जाता है। इन दोनों की शादी का किस्सा भी बहुत अजीब है। देव आनंद ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कल्पना से 'टैक्सी ड्राइवर' फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर ही शादी कर ली थी।

Dev Anand Birthday special ten stars who shined with evergreen hero of Bollywood
साहिर लुधियानवी - फोटो : file photo

साहिर लुधियानवी 
साहिर लुधियानवी का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन गीतकारों में लिया जाता है। लेकिन एक समय ऐसा था जब इन्हें भी एक बड़े मौके की दरकार थी। और वह मौका उन्हें देव आनंद से मिला। साहिर कई फिल्मों में गीतकार का काम कर चुके थे लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल रही थी। तब देव ने साहिर को अपनी फिल्म 'बाजी' के गीत लिखने का मौका दिया। यहां से उन्हें लोग जानने भी लगे और आगे भी उन्हें बेहतरीन फिल्मों के लिए लिखने के ऑफर आने लगे।

विज्ञापन
Dev Anand Birthday special ten stars who shined with evergreen hero of Bollywood
राज खोसला - फोटो : file photo

राज खोसला 
फिल्मों के निर्देशन में राज खोसला का बहुत बड़ा नाम रहा है। एक वक्त था जब राज खोसला को खुद देव आनंद ने ही गुरुदत्त के सहायक निर्देशक के रूप में नियुक्त किया था। जब राज खोसला ने अपनी पहली फिल्म बनाई तो उसमें उन्होंने अभिनेता के तौर पर देव आनंद को ही चुना। यह भी बात जानने वाली है कि राज खोसला के निर्देशन में बनी पहली पांच फिल्मों मिलाप, सीआईडी, कालापानी, सोलवां साल और बंबई का बाबू के हीरो देव आनंद ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed