हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, मगर फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते आज भी वह हमारे दिलों में जिंदा हैं। देव आनंद का अंदाज सबसे अलग था। आज 3 दिसंबर को देव आनंद साहब की पुण्यतिथि है। देव आनंद वह अपने दौर के फैशन आइकन थे। उस जमाने में उनका स्टाइल बहुत मशहूर हुआ था। उस दौरा में उनके लुक्स से लेकर हेयरकट तक हर चीज का जलवा था। उनका अंदाज इतना दिलकश था कि सभी उनके दीवाने हो जाते थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़े काले कोट के किस्से के बारे में जानेंगे।
Dev Anand: लड़कियों पर यूं चला था देव आनंद का जादू, अदालत को अभिनेता के काले कोट पर लगानी पड़ी थी पाबंदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Dec 2023 08:31 AM IST
सार
देव आनंद जब काला कोट पहनते थे तो अलग ही कहर ढाते थे। उन्हें देखकर उन दिनों सफेद शर्ट पर काला कोट पहनने का स्टाइल ट्रेंड में आ गया था। मगर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पब्लिक प्लेस पर देव आनंद के काला कोट पहनने पर ही बैन लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन