फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devdas: दिलीप कुमार या शाहरुख खान- कौन ज्यादा सफल 'देवदास', किसने की कितनी कमाई? पढ़िए हमारी रिपोर्ट

Tue, 12 Jul 2022 01:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Jul 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Devdas Box Office Collection: Shahrukh Khan Dilip Kumar Who was better devdas know unknown facts
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

आज से तकरीबन 100 साल पहले शरत चंद्र चटर्जी ने अपनी कलम से 'देवदास' नामक एक रोमांटिक उपन्यास लिखा था। तब शायद लेखक को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी लिखी किताब के ईद-गिर्द 23 फिल्मों की कहानी बुनी जाएगी। जी हां, आपने सही सुना! आज आप शाहरुख खान के जरिए जिस देवदास की कहानी को जानते हैं उस देवदास की कहानी पर मलयालम, तमिल, तेलुगू सहित कई भाषाओं में कई फिल्में बनी हैं। हिंदी भाषा में दो फिल्में बनाई गई हैं। पहली फिल्म 1955 में आई थी। बिमल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देवदास का किरदार दिलिप कुमार ने निभाया था। इसके 47 साल बाद यानी 2002 में संजय लीला भंसाली की देवदास रिलीज हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। 

Devdas Box Office Collection: Shahrukh Khan Dilip Kumar Who was better devdas know unknown facts
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

किसने की कितनी कमाई?
संजय लीला भंसाली की 'देवदास' फिल्म उस वक्त रिलीज हुई सबसे महंगी और साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी। आज से 20 साल पहले इस फिल्म को तकरीबन 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। लोगों को यह फिल्म इस कदर पसंद आई थी कि शाहरुख खान की 'देवदास' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे बल्कि बजट से दोगुना यानी 104 करोड़ रुपये की कमाई भी की थी। वहीं, 1955 में आई दिलीप कुमार की 'देवदास' की बात करें तो करीब 50 लाख की लागत से बनी इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी दोनों फिल्मों ने लागत से दोगुना कमाया था।  

Devdas Box Office Collection: Shahrukh Khan Dilip Kumar Who was better devdas know unknown facts
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

बजट के कारण निर्माता को जाना पड़ा था जेल
दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त 'देवदास (2022)' का बजट इतना ज्यादा था कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा हैं। लोग निर्माता पर फिल्म के लिए अंडरवर्ल्ड से पैसे लेना का तक आरोप लगा रहे थे, जिसकी वजह से निर्माता भरत शाह को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था। बहरहाल, 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म का क्रेज इस कदर था कि अगले 4 साल तक कोई फिल्म शाहरुख खान की 'देवदास' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devdas Box Office Collection: Shahrukh Khan Dilip Kumar Who was better devdas know unknown facts
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

किसे मिला था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड?
संजय लीला भंसाली, अनुराग कश्यप और सुधीर मिश्रा जैसे कई फिल्म निर्माताओं ने देवदास के लिए एक नया दृष्टिकोण लाने की कोशिश की थी। लेकिन बीमल रॉय का संस्करण ही एकमात्र ऐसा था जो उपन्यास के करीब था। हालांकि शाहरुख खान और दिलीप कुमार, दोनों को ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed