फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की एयर स्ट्राइक पर पाक एक्ट्रेस माहिरा खान को आया गुस्सा, टीवी की 'गोपी बहू' ने दिया करारा जवाब

Thu, 28 Feb 2019 12:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee reply to pakistani actress mahira khan for criticized iaf action
माहिरा खान - फोटो : social media

भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर लगातार टेंशन बनी हुई है। बीती 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया, जिसमें कई आतंकी मारे गए। इस घटना के बाद से पाकिस्तान भड़क गया। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में काम करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भारतीय एयरफोर्स के इस कदम की आलोचना की तो टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें करारा जवाब दिया।

Devoleena Bhattacharjee reply to pakistani actress mahira khan for criticized iaf action
mahira khan

पीओके में भारतीय वायु सेना की आतंकियों पर कार्रवाई कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स को रास नहीं आ रही है। वायु सेना के इस कदम का वहां लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने ट्वीट कर वायु सेना के इस कदम को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बेहूदा कुछ नहीं। युद्ध का जश्न मनाने से बड़ी बेवकूफी कोई नहीं। दिमाग से काम लो, पाकिस्तान जिंदाबाद।'



 

Devoleena Bhattacharjee reply to pakistani actress mahira khan for criticized iaf action
देवोलीना - फोटो : jdmagicbox

माहिरा के इस ट्वीट से कई भारतीय एक्टर नाराज हो गए। इसके जवाब में सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभा चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने माहिरा को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'बेहूदगी तब होती है, जब कोई इसे महसूस करता है और आतंक के खिलाफ हुए युद्ध की आलोचना करता है। बुरा मत मानिएगा, देश का प्यार हमें अंधा बना देता है, आतंकवाद नहीं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee reply to pakistani actress mahira khan for criticized iaf action
devoleena Bhattacharjee gopi bahu

देवोलीना भट्टाचार्जी के इस जवाब के बाद भारतीय यूजर्स भी उनके साथ आ गए। ट्वीटर पर एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेहतरीन जवाब देवोलीना, हिंदुस्तान में कई आस्तीन के साँपो ने दूध पिया है। अब कर्ज चुका रहे है पाकिस्तान जिंदाबाद बोलकर।' वहीं एक यूजर ने लिखा- पाक को भी जश्न मनाना चाहिए क्योंकि हमने आतंकियों पर हमला किया है न कि आम लोगों पर।






 

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee reply to pakistani actress mahira khan for criticized iaf action
Air Strike - फोटो : PTI

बता दें कि पाकिस्तान के कई एक्टर्स ने भारतीय फिल्मों में काम किया है। भारत से ही कई पाक कलाकारों को अच्छी पहचान मिली है। फिलहाल पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed