{"_id":"62c2f133b2db2f0dac0c8a0c","slug":"dhaakad-actress-kangana-ranaut-appeared-in-mumbai-court-in-javed-akhtar-defamation-case-for-the-third-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana vs Javed Akhtar: मानहानि केस में खत्म नहीं हुईं कंगना की मुश्किलें, तीसरी बार कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana vs Javed Akhtar: मानहानि केस में खत्म नहीं हुईं कंगना की मुश्किलें, तीसरी बार कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:09 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने विवादास्पद बयानों के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। जावेद अख्तर मानहानि केस में अभिनेत्री आज मुंबई की अंधेरी उपनगरीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुईं। बॉलीवुड का यह मुकदमा खूब हवा पकड़ रहा है, जिसमें कंगना को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दरअसल, नवंबर 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आज अभिनेत्री तीसरी बार कोर्ट में पेश हुईं।
2 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने 2020 के नवंबर महीने में कंगना के खिलाफ मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था। जावेद ने अपनी शिकायत में एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेत्री पर उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का गंभीर आरोप लगाया था। दर्ज कराई गई इस शिकायत में जावेद द्वारा कहा गया था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही जावेद ने यह भी दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में एक कटोरी का जिक्र करते हुए कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उनका नाम घसीटा था। इसके चलते कंगना रणौत लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही हैं।
3 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले को लेकर आए दिन कुछ न कुछ नया सामने आता रहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में कंगना रणौत ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने जावेद अख्तर द्वारा दायर किए गए इस मुकदमे की सुनवाई में पेश होने के लिए छूट मांगी थी। इस दौरान कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद जावेद अख्तर के पक्ष के वकील ने कोर्ट से अपील करते हुए कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कंगना रणौत के वकील कोर्ट में पेश हुए थे। उस वक्त कंगना के वकील ने कोर्ट में दावा किया था कि अभिनेत्री 4 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जरूर पेश होंगी। कंगना के वकील की बात बिल्कुल सच साबित हुई, वह आज यानी 4 जुलाई को शाम ठीक चार बजे कोर्ट में पेश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला
गौरतलब है कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद कंगना ने इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर के खिलाफ बयान दिया था। इसी बयान के खिलाफ जावेद अख्तर ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले से अलग अगर हम कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'तेजस', 'टीकू वेड्स शेरू', 'सीता: द इनकारनेशन' हैं। यानी कंगना की पिछली फिल्म 'धाकड़' फ्लॉप होने का उनके करियर पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।