{"_id":"62b076a26cef427e44531018","slug":"dhaakad-ott-release-kangana-ranaut-starrer-film-will-be-stream-on-zee5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhaakad On OTT: बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है 'धाकड़', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhaakad On OTT: बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है 'धाकड़', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कोई भी मुद्दा हो उसपर उनका बयान न आए ऐसा हो नहीं सकता। अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में सफल रहती हैं, लेकिन बीते 20 मई को रिलीज हुई फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर इस कदर धड़ाम होगी, शायद इस बात का अंदाजा कंगना को खुद भी नहीं होगा। हालात ये हो गए थे कि रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म को देखने के लिए थिएटर में मात्र 8 दर्शक पहुंचे थे। इस वजह से धाकड़ के तमाम शो कैंसिल कर दिए गए थे और कंगना को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। ये फिल्म बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म की कमाई ने मेकर्स को काफी निराश किया।
2 of 4
धाकड़
- फोटो : social media
हालांकि कंगना के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। फिल्म की रिलीज के एक महीने के बाद ये खबर है कि धाकड़ बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है। कंगना रणौत की ये फिल्म 1 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
धाकड़ में कंगना का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। पहली बार वह किसी फिल्म में बंदूक पकड़े लड़ती हुई नजर आई हैं। रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रोल में हैं। वहीं अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मानव और हथियारों की तस्करी करते दिखे हैं। फिल्म में अग्नि (कंगना रणौत) रुद्रवीर (अर्जुन रामपाल), रोहिणी (दिव्या दत्ता) से लड़ती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धाकड़
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में तो ये फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई थी, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या धाकड़ ओटीटी पर अपना कोई जादू चला पाएगी या नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के पास इन दिनों पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह तेजस, मणिकर्णिंका रिटर्न्स और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।