{"_id":"5a86683d4f1c1b187e8b674f","slug":"dhadak-star-ishaan-khatter-s-film-beyond-the-clouds-to-hit-screens-on-20th-april-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों बदल गई शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों बदल गई शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान खट्टर फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पहले 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। इस बात की जानकारी तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी यह फिल्म..
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' अब 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसकी जानकारी देते हुए तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा- माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स अब भारत और इंटरनेशनल मार्केट में एक ही डेट 20 अप्रैल,2018 पर रिलीज होगी। फिल्म में ईशान को आमिर नाम दिया गया है।
Majid Majidi's #BeyondTheClouds will now release in India and worldwide on the same date: 20 April 2018... Stars Ishaan Khatter and Malavika Mohanan... Music by AR Rahman. pic.twitter.com/njNx30Qh5W
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2018
कई शानदार फिल्में दे चुके माजिद मजिदी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। यह फिल्म प्यार, जिंदगी और रिश्तों की कहानी है। इसकी पूरी शूटिंग मुंबई में ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा ईशान की फिल्म धड़क का इंतजार सबको है। ईशान इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे। खबरे आम हैं कि रील के साथ-साथ ये दोनों रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में हैं। करन जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'धड़क' एक मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है।