{"_id":"5b1e42044f1c1bb36e8b75c8","slug":"dhadak-trailer-launch-event-karan-johar-says-how-he-cast-janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhadak Trailer: इस शख्स की वजह से मिली थी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को 'धड़क'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhadak Trailer: इस शख्स की वजह से मिली थी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को 'धड़क'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर देखते ही आप इस पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार देंगे। 'धड़क' में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। जाह्नवी और ईशान की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है, ट्रेलर में इनकी केमिस्ट्री देखती ही बन रही है।
dhadak
धड़क के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्नवी और ईशान के साथ फिल्म के डायरेक्टर शंशाक खेतान के साथ करण जौहर भी नजर आए। ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों ने फिल्म की स्टार कास्ट से कई सवाल किए। इसी इवेंट के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने जाह्नवी और ईशान को फिल्म के लिए कब और कैसे कास्ट किया।
dhadak
सबसे पहले जाह्नवी पर बात करते हुए करण जौहर ने बताया कि उन्होंने जाह्नवी को कभी नहीं देखा था। मनीष मल्होत्रा के मुंह से कई बार जाह्नवी की तारीफ सुनी थी। ऐसे में एक दिन मैंने जाह्नवी से मिलने का प्यान बनाया। मैं जाह्नवी से अकेले में मिलना चाहता था। मैंने जाह्नवी से मिलकर कई स्क्रिप्ट्स पढ़ने को दिए। इसके बाद मुझे इस बात का अहसास हो गया कि उनमें अपनी मां की तरह ही एक्टिंग की ललक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhadak
इसी इवेंट में करण जौहर ने ईशान के बारे में भी बताया। करण ने कहा- मैंने ईशान के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखा था और एक दिन अचानक मैंने एक शो के सेट पर शाहिद कपूर से कह दिया कि मुझे तुम्हारे भाई से मिलना है। ईशान से मिलने के बाद से मैंने डिसाइड कर लिया था कि मैं अपनी अगली फिल्म में इन दोनों को कास्ट करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
dhadak
फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।