फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुडः 'धड़कन' से लेकर 'कल हो ना हो तक', लव ट्राएंगल पर बनी इन फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल

Thu, 06 May 2021 04:19 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 06 May 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Dhadkan to Kal ho na ho these movies based on love triangle concept won audiences heart
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्में तो हर प्रकार की बनती हैं, लेकिन लव ट्राएंगल वाला नुस्खा हमेशा ही कारगर रहा है। जब भी किसी प्रेम कहानी में तीसरे या चौथे की दखल हो जाती है तो दर्शकों को कहानी और भी दिलचस्प लगने लगती है। ऐसी फिल्म देखते हुए शुरु से लेकर अंत तक दर्शक इसी उधेड़बुन में रहते हैं कि हीरोइन किसे मिलेगी या हीरो किसे चुनेगा। शायद यही वजह है कि सिनेमा प्रेमियों को ऐसी कहानी खूब पसंद आती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनमे था लव ट्राएंगल का तड़का।

Dhadkan to Kal ho na ho these movies based on love triangle concept won audiences heart
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ कुछ होता है

करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि राहुल(शाहरुख) और अंजलि(काजोल) बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन उनकी दोस्ती के बीच टीना(रानी) आ जाती है। टीना के आने के बाद अंजलि को पता चलता है कि उसका दोस्त जो उसका प्यार भी है वो उससे दूर चला गया है। हालांकि बाद में अंजलि को उसका पहला प्यार मिल जाता है। इमोशन और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Dhadkan to Kal ho na ho these movies based on love triangle concept won audiences heart
धड़कन

धड़कन

इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शिल्पा(अंजलि) सुनील शेट्टी(देव) से प्यार करती है। हालांकि उसके पापा इस रिश्ते के खिलाफ रहते हैं और उसकी शादी राम( अक्षय कुमार) से करवा देते हैं। पहले अंजलि देव का इंतजार करती है, लेकिन धीरे धीरे उसे राम से प्यार हो जाता है। इस तरह से अंजलि और देव की प्रेम कहानी में खलनायक लगने वाला राम फिल्म का हीरो बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadkan to Kal ho na ho these movies based on love triangle concept won audiences heart
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

कल हो ना हो

शाहरुख, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म कल हो ना हो में ढेर सारे इमोशन और मस्ती देखने को मिली थी। नैना(प्रीति) अपने पिता के गुजर जाने के बाद से हंसना भूल जाती है। हालांकि वो अपने दोस्त रोहित( सैफ) के साथ हमेशा खुश रहती है। एक दिन उसकी जिंदगी में अमन( शाहरुख) आता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है। नैना अमन से प्यार करने लगती है, लेकिन अमन अपनी बीमारी के चलते उससे अपने प्यार का इजहार नहीं करता है। वहीं जब उसे रोहित के बारे में पता चलता है कि वो नैना से प्यार करता है तो अमन खुद उन दोनों को एक दूसरे के करीब ले आता है।

विज्ञापन
Dhadkan to Kal ho na ho these movies based on love triangle concept won audiences heart
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया

रांझणा

आनंद एल रॉय की इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। धनुष, सोनम कपूर, अभय देओल और स्वरा भास्कर से सजी इस फिल्म की कहानी में प्यार के कई एंगल दिखाए गए थे। कुंदन(धनुष) जोया(सोनम) से बचपन से प्यार करता है, लेकिन जोया को कॉलेज में दलजीत( अभय देओल) से प्यार रहता है। फिर गली मोहल्ले से प्यार की शुरूआत राजनीति के मंच तक पहुंच जाती है। प्यार का मतलब सिर्फ पा लेना नहीं होता ये फिल्म दर्शकों को अच्छे से बताती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed