फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Pathak: 'नसीरुद्दीन की सफलता का मेरे करियर में कोई योगदान नहीं था', रत्ना ने अपने संघर्ष का किया खुलासा

Mon, 16 Oct 2023 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Oct 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Dhak Dhak star Ratna Pathak Shah on struggling to get work Naseeruddin Shah success did not pave roles
रत्ना पाठक शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रत्ना पाठक इन दिनों 'धक धक' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपनी सह कलाकार दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। रत्ना का थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा जैसे माध्यमों में लंबे समय तक चलने वाला अभिनय करियर रहा है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के शुरुआती दिनों को याद कर बताया कि कैसे उन्हें नसीरुद्दीन शाह की सफलता ने उनके करियर में कोई खास मदद नहीं की है।

Dhak Dhak star Ratna Pathak Shah on struggling to get work Naseeruddin Shah success did not pave roles
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

रत्ना पाठक शाह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धक धक' से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब तारीफ की जा रही है  ऐसे में अभिनेत्री फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं और इंटरव्यू भी दे रही हैं। इन्हीं में से एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कई दिलचस्प खुलासे भी किए।

Bipasha Basu: रैंप वॉक करने पर बॉडी शेमिंग की शिकार हुई बिपाशा बसु, फैंस ने ट्रोल्स को दिया दिया करारा जवाब

Dhak Dhak star Ratna Pathak Shah on struggling to get work Naseeruddin Shah success did not pave roles
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार में, रत्ना ने बताया कि वह नसीरुद्दीन शाह की कई सफल परियोजनाओं का हिस्सा थीं, लेकिन इसके कारण उन्हें प्रमुख भूमिकाएं नहीं मिलीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं फिल्मों में कुछ काम पाने की उम्मीद कर रही थी। हर कोई मेरे ड्राइंग रूम में बैठता था और किसी न किसी फिल्म के बारे में बात करता था। सभी तरह की चर्चाएं होती थीं क्योंकि नसीर उन फिल्मों का हिस्सा थे। इन सब के बावजूद मुझे काम नहीं मिला और इससे मुझे आश्चर्य हुआ।'

Bipasha Basu: रैंप वॉक करने पर बॉडी शेमिंग की शिकार हुई बिपाशा बसु, फैंस ने ट्रोल्स को दिया दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhak Dhak star Ratna Pathak Shah on struggling to get work Naseeruddin Shah success did not pave roles
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

रत्ना ने आगे कहा, 'मैंने कुछ फिल्में कीं, जिनमें श्याम बेनेगल की मंडी भी शामिल है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने यह एक एहसान के तौर पर किया। नसीर और मेरी तुरंत ही शादी हुई थी और नसीर को दो महीने के लिए मुझे छोड़कर इस फिल्म पर काम करना था। इसलिए श्याम ने कहा कि ठीक है तुम भी आ जाओ, लेकिन फिल्म में मेरी भूमिका पलक झपकते ही है। हालांकि, मैंने पूरी शूटिंग का आनंद लिया।'

Kuch Kuch Hota Hai: 'कुछ कुछ होता है' को 25 वर्ष पूरे, शाहरुख-रानी की केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
Dhak Dhak star Ratna Pathak Shah on struggling to get work Naseeruddin Shah success did not pave roles
रत्ना पाठक शाह - फोटो : Social media

बता दें कि 'धक धक' का निर्देशन तरुण डुडेजा द्वारा किया जा रहा है, वहीं फिल्म की कहानी पारिजात जोशी ने लिखी है। तापसी पन्नू की आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने BLM पिक्चर्स के साथ मिलकर 'धक धक' का निर्माण किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed