फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: 'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग में सलमान का नाम लेना भूल गए शाहरुख? टोकने पर दिया मजेदार जवाब

Mon, 16 Oct 2023 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Oct 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan witty reply as fans ask him about Salman Khan at Kuch Kuch Hota Hai special screening
सलमान-करण जौहर-शाहरुख-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर निर्माता करण जौहर ने 15 अक्तूबर को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। जहां करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी शिरकत करते नजर आए। हालांकि, काजोल और सलमान खान इस दौरान नदारद दिखे। इस खास मौके पर एक फैन ने शाहरुख खान से सलमान के बारे में पूछ लिया, जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प और मजेदार जवाब दिया।

Shah Rukh Khan witty reply as fans ask him about Salman Khan at Kuch Kuch Hota Hai special screening
करण जौहर-शाहरुख-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख, रानी और करण को फिर से एक साथ देख उनके फैंस भावुक हो गए। शाहरुख और रानी ने करण को 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं। स्क्रीनिंग में शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और मेकर्स का शुक्रिया अदा किया, लेकिन वह सलमान खान का नाम लेने से चूक गए। 

Shah Rukh Khan witty reply as fans ask him about Salman Khan at Kuch Kuch Hota Hai special screening
'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग में शाहरुख-करण जौहर-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया कि उन्होंने सलमान का शुक्रिया अदा क्यों नहीं किया? ये सुनते ही शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख ने कहा, 'वो इंटरवल के बाद आएगा। अभी इंटरवल तक स्पीच नहीं हुई है मेरी। मैं अपीयरेंस के मुताबिक लोगों का नाम ले रहा हूं। रानी को भी तब मेंशन करूंगा जब वो भूत बनकर आएगी'। शाहरुख की यह बात सुनकर करण जौहर और रानी मुखर्जी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वहां मौजूद फैंस भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
Hema Malini: पहली फिल्म से ही पर्दे पर छाईं हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल ने ऐसे तय किया सिनेमा से सियासत तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan witty reply as fans ask him about Salman Khan at Kuch Kuch Hota Hai special screening
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि काजोल आउटडोर शेड्यूल के कारण इस स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो सकीं। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी और ब्लॉकबस्टर थी।
Saif-Kareena: शादी से पहले कोर्ट मैरिज, फिर करोड़ों खर्च किए रिसेप्शन पर, कुछ ऐसी है सैफ-करीना की लव स्टोरी

विज्ञापन
Shah Rukh Khan witty reply as fans ask him about Salman Khan at Kuch Kuch Hota Hai special screening
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
King Of Kotha: इस दिन ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होगी दुलकर की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कब कहां देखें फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed