फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘धमाल 4’ का मंडे टेस्ट में क्या रहा हाल? ‘अल्फा’ की लाखों में सिमटी कमाई; जानें बाकी फिल्माें का कलेक्शन

Tue, 14 Jul 2026 07:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 14 Jul 2026 07:54 AM IST
सार

Box Office Collection: इस वक्त सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सोमवार को कितनी कमाई की है, जानिए। 

विज्ञापन
Dhamaal 4 To Alpha And Welcome To The Jungle Monday Box office Report Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इस वक्त कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं। स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई 11वें दिन में आकर ही बहुत कम हो गई। वहीं हालिया रिलीज फिल्म ‘धमाल 4’ का कलेक्शन अब भी बेहतर स्थिति में है। ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ भी अपने खाते में पैसे बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। जानिए, बीते सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

Dhamaal 4 To Alpha And Welcome To The Jungle Monday Box office Report Earning
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धमाल 4
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 8.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 73.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई चर्चित एक्टर्स मौजूद हैं।  

Dhamaal 4 To Alpha And Welcome To The Jungle Monday Box office Report Earning
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अल्फा
फिल्म ‘अल्फा’ ने सोमवार को यानी रिलीज के 11वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को 2.25 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। शिव रवैल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ की कुल कमाई भी अब तक 54.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कमाई 11वें दिन में ही लाखों में सिमट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhamaal 4 To Alpha And Welcome To The Jungle Monday Box office Report Earning
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

वेलकम टू द जंगल 

‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 18वें दिन 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने 17वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 130.10 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
Dhamaal 4 To Alpha And Welcome To The Jungle Monday Box office Report Earning
फिल्म 'कॉकटेल 2 ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कॉकटेल 2 

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का भी खेल अब खत्म हो चुका है। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन 5 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 94.89 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed