{"_id":"62e10b15e1c3f42b0767015d","slug":"dhanush-birthday-know-about-some-unknown-facts-of-kolaveri-di-singer-and-raanjhanaa-movie-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanush Birthday: 'कोलावरी डी' से रातों-रात मशहूर हुए थे धनुष, 'कुंदन' के किरदार को कर दिया अमर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanush Birthday: 'कोलावरी डी' से रातों-रात मशहूर हुए थे धनुष, 'कुंदन' के किरदार को कर दिया अमर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हम खून बहाएं तुम आंसू बहाओ...आशिकी न हो गई लाठीचार्ज हो गया', 'ये जो लड़की मुर्दा सी आंखे लिए बैठी है बगल में आज भी हां बोल दे तो महादेव की कसम वापस आ जाएं'....अब तक तो आप समझ की गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं 'रांझणा' वाले कुंदन यानि धनुष की। धनुष ने साउथ फिल्मों में जितनी शोहरत कमाई है, उतना ही इनका नाम बॉलीवुड में भी है। महज कुछ हिंदी फिल्मों और लगातार सुपरहिट्स देने की वजह से आज वह पैन इंडिया स्टार हो गए हैं। लेकिन रांझणा के कुंदन ने भले ही इस फिल्म से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी हो लेकिन हिंदी में तो वह इससे पहले ही मशहूर हो गए थे। धनुष का महज एक गाना साउथ से लेकर हिंदी तक लोगों की जुबान पर छाया गया था और वो गाना था 'व्हाई दिस कोलावरी डी'। तो चलिए 28 जुलाई 1983 को जन्मे धनुष के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।
2 of 4
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब
- फोटो : Instagram
एक्टर धनुष को 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से रातों रात पॉपुलरिटी मिली थी। साल 2011 में रिलीज हुए इस गाने को धनुष ने अपनी आवाज में गाया था। उस वक्त यह गाना भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। मशहूर गायक और अभिनेता धनुष ने केवल छह मिनट में इस लोकप्रिय गाना लिखा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाने की पहली रिकॉर्डिंग 35 मिनट में तैयार भी हो गई थी। इस गाने के 2 साल बाद धनुष ने बॉलीवुड में एंट्री की।
3 of 4
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष के असली नाम के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका पूरा नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। साल 2002 में धनुष ने तमिल फिल्म 'थुल्लोवदो इलीमाई' से डेब्यू किया। फिल्म में धनुष के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, लेकिन हिंदी पट्टी में तब उनको कोई नहीं जानता था। कोलावरी डी के बाद साल 2013 में आनंद एल राय ने फिल्म रांझणा में उन्हें कास्ट किया। रांझणा में कुंदन और जोया की प्रेम कहानी दिखाई है। जिसमें लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती है। फिल्म के अंत में कुंदन जोया के प्यार में नस काटकर जान दे देता है। इस फिल्म के डायलॉग और कुंदन के किरदार की वजह से रांझणा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धनुष अपने बेटों लिंगा और यथरा के साथ
- फोटो : Instagram
धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ 'शमिताभ' थी। फिल्म में धनुष का किरदार बोल नहीं सकता था ऐसे में अमिताभ बच्चन उनकी आवाज बनते हैं। फिल्म में धनुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। धनुष ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों को दो बेटे 'यथरा' और 'लिंगा' हुए। शादी के करीब 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक भी ले लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म किया और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। धनुष इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।