{"_id":"5cca3744bdec22074d53aa9d","slug":"dharma-productions-shut-down-akshay-kumar-film-gutkha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शन ने बंद की अक्षय कुमार की फिल्म 'गुटका', सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शन ने बंद की अक्षय कुमार की फिल्म 'गुटका', सामने आई ये बड़ी वजह
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 May 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
Link Copied
सिनेमाघरों में हर फिल्म से पहले सिगरेट से होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाले एक्शन हीरो अक्षय कुमार की गुटखा के खिलाफ छिड़ने वाली मुहिम शुरू होने से पहले ही बंद हो गई है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा को लेकर इस समस्या के खिलाफ एक फिल्म बनाने की तैयारी काफी दिनों से कर रखी है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अब इस फिल्म को हमेशा के लिए बंद कर देने का फैसला हो चुका है।
Trending Videos
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार गुटखा, बीड़ी व तंबाकू जैसे उत्पादों के सख्त खिलाफ रहे हैं। निजी जिंदगी में भी वह कभी इसका प्रयोग नहीं करते। टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्मों के जरिए सामाजिक संदेश देते रहे अक्षय कुमार इन दोनों फिल्मों से पहले से गुटका नामक फिल्म पर काम करते रहे हैं। लेकिन, फिल्म की कहानी जमती नहीं दिखी तो करण ने अक्षय को लेकर शुरू कर दी फिल्म केसरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बोलो जुबां केसरी, अजय देवगन के एक मशहूर विज्ञापन का नारा है और ये ब्रांड एक पान मसाले के उत्पादन से भी जुड़ा है। अक्षय कुमार की गुटका बंद होने की बड़ी वजह अक्षय कुमार, अजय देवगन, रोहित शेट्टी और करण जौहर के बीच बना पिछले साल का महागठबंधन बताया जा रहा है।
4 of 5
suryavanshi
रोहित शेट्टी की रिलायंस एंटरनटेनमेंट के साथ एक पार्टनर कंपनी है रोहित शेट्टी पिक्चर्ज। इसी कंपनी ने सिंबा बनाई जिसमें करण जौहर पार्टनर बने और इसी फिल्म में अक्षय कुमार की भी रोहित शेट्टी के पुलिस यूनीवर्स में एंट्री हुई। सूर्यवंशी नामक इस फिल्म की शूटिंग अगले सोमवार से मुंबई में शुरू हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Brahmastra
अक्षय कुमार धर्मा प्रोडक्शंस की एक और फिल्म गुड न्यूज भी कर रहे हैं, जो पहले सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज अगले साल तक टलने के बाद अब ये फिल्म करण जौहर क्रिसमस वाले हफ्ते में रिलीज करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।