धर्मा प्रोडक्शन अपने करीब 40 सालों के इतिहास में पहली बार हॉरर जॉनर की फिल्मों में कदम रखने जा रही है। यह फिल्म 'भूत पार्ट 1:द हॉन्टेड शिप' है। भानु प्रताप सिंह निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनकर मुख्य भूमिका में हैं। 28 दिसंबर को सोशल मीडिया पर फिल्म की झलक से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धर्मा प्रोडक्शन द्वारा हॉरर की फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की जा रही है।
40 सालों में पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है धर्मा प्रोडक्शन, शुरू किया प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के जरिए संदेश
The plot twist you never saw coming. Let the fear take over because we are anchoring at the shore of horror with #Bhoot Part One: The Haunted Ship. @karanjohar @apoorvamehta18 pic.twitter.com/6dZdHw8NiQ
धर्मा प्रोडक्शन द्वारा साझा किए गए 24 सेकेंड के वीडियो में एक फैक्ट्री की तरह की इमारत नजर आ रही है। अंधेरे की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। बस 'धूम्रपान निषेध है' का बोर्ड, आग बुझाने के यंत्र, कुछ पुरानी तस्वीरें या पोस्टर, खुलता दरवाजा, लाल रंग की चमकती आंख वाला कोई जीव और बैकग्राउंड में 'कुछ कुछ होता है' का संगीत बज रहा है। आखिरी में एक दीवार पर भूतिया तरीके से धर्मा प्रोडक्शन लिखा जाता है। इस वीडियो के जरिए धर्मा प्रोडक्शन ने अपने नए सफर की शुरुआत के लिए कमर कस ली है।
सोशल मीडिया पर क्रेज
धर्मा प्रोडक्शन ने जैसे ही अपनी यह वीडियो शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया पर इसका क्रेज साफ नजर आने लगा। ट्विटर पर तो 'धर्मा गोज ब्लैक' (धर्मा प्रोडक्शन में हॉरर फिल्मों की शुरुआत) ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया। इस वीडियो को अक्षय कुमार से लेकर भूमि पेडनकर, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, फराह खान, तारा सुतारिया, विशाल ददलानी, शशांक खेतान समेत दूसरे कलाकारों ने भी साझा किया है।
करण हैं काफी सचेत
अपने प्रोडक्शन हाउस से भी पहले करण जौहर खुद हॉरर जॉनर में हाथ आजमा चुके हैं। वह इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' की एक कहानी का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि इसे कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई और करण की बोहनी खराब हो गई। अपने इस अनुभव के बाद करण किसी भी तरह का खतरा 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के साथ नहीं उठाना चाह रहे हैं। इसी वजह से 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का प्रमोशन अभी से शुरू कर दिया है। करण की पूरी कोशिश होगी कि लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा की जाए। इसी के चलते धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया के सभी पेज भी हॉरर जॉनर में रंगे दिखाई दे रहे हैं।