बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इस बीच अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शोले में काम कर चुके अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी अपने दोस्त के लिए ट्वीट किया है।
अमिताभ के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने की दुआ, कहा- 'हम सबकी प्रार्थना से आप सुरक्षित लौट आएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लिखा - "अमित, जल्दी ठीक हो जाओगे। मुझे अपने साहसी छोटे भाई पर यकीन है। वह जल्द ही एक या दो दिन में फिट और ठीक हो जाएगा। जया, चिंता मत करो। हर चीज ठीक होगी मेरी बहादुर बच्ची। घर पर अपने आप को और सभी का ध्यान रखें। लव यू ऑल ...... ध्यान रखना।"
Amit , get well soon. I am sure of my courageous younger brother......he will soon be fit and fine in a day or two ...Jaya, don’t worry...every thing will be fine my brave baby....Look after yourself and everyone at home.....Love you all......take care 👋. 🙏🙏🙏🙏🙏
वहीं अमिताभ के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं हेमा मालिनी ने लिखा- मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं अमित जी, और मुझे विश्वास है कि हम सबकी दुआओं से आप सुरक्षित लौट आओगे।
Amit ji has tested positive & has been admitted to Nanavati hospital. I pray for his well being & I’m sure that with all our collective prayers, he will come out of this safely🙏
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुंबई में रहते हैं जो इस जानलेवा कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। अमिताभ और अभिषेक की तबीयत पूरी तरह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। अमिताभ बच्चन के संपर्क में पिछले 10 दिनों में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराए जाने की बात कही गई है। वहीं अमिताभ बच्चन के घर को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।