फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उज्जैन के मंदिर में हुई पूजा, पूरा देश कर रहा प्रार्थना

Sun, 12 Jul 2020 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jul 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Prayers being offered for the good health of Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan
मंदिर में अमिताभ और अभिषेक के लिए खास पूजा की गई - फोटो : ANI

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य सुधार के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि उज्जैन के मंदिर में अमिताभ और अभिषेक के लिए खास पूजा की गई है।


 

Prayers being offered for the good health of Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन के लिए देशभर में पूजा हो रही है - फोटो : ट्विटर

मध्य प्रदेश के उज्जैन और भोपाल, पटना, यूपी के लखनऊ और कोलकाता में अमिताभ बच्चन के लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा की जा रही है। न्यूज एजेंसी पर इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस दोनों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Prayers being offered for the good health of Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन को जब कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान पेट में गंभीर चोट लग गई थी। तब भी उनके लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजन किया गया था। ठीक होकर घर जाते हुए बिग बी को ये अहसास हो चुका था कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं। मुंबई की सड़के उनके पोस्टर्स से पटी पड़ी थीं। लोगों ने उनकी सलामती के लिए पूजा हवन तक करवाया था। लोगों की बेकाबू भीड़ घर पर उनका इंतजार कर रही थी। एक बार फिर वही नजारा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayers being offered for the good health of Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के नानावती अस्पताल के डॉक्टर अब्दुल अंसारी का कहना है कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की हालत में पहले से सुधार है। बता दें कि शनिवार को खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या और जया बच्चन की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, हालांकि दोनों को 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Prayers being offered for the good health of Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media

शनिवार की रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, पूरे देश के फैंस ने उनके लिए दुआएं करनी शुरू कर दीं। लोग देर रात तक उनके बारे में जानकारी लेते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed