अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई अन्य सितारों के बारे में ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैली तो रिद्धिमा ने एक पोस्ट कर बताया कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं। नीतू कपूर के बाद अब अभिनेत्री हेमा मालिनी के तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद एशा देओल ने ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है।
क्या हेमा मालिनी की तबीयत हुई खराब, वायरल हो रही खबर पर बेटी एशा देओल ने ट्वीट कर बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी के स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स परेशान नजर आएं और हेमा मालिनी के जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। इन सबके बीच हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने इन खबरों को फेक बताया और कहा कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं।
एशा देओल ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मेरी मां हेमा मालिनी एकदम फिट और फाइन हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबरें फेक हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी को प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।'
My mother @dreamgirlhema is fit & fine 🧿 ! The news regarding her health is absolutely fake so please don’t react to such rumours! Thanks to everyone for their love & concern . ♥️🙏🏼
आज सुबह ही हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को लेकर ट्वीट किया कि 'अमित जी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और वो नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि सभी की प्रार्थनाओं से वो जल्द ठीक हो जाएंगे। वह जल्द ही सुरक्षित घर लौटेंगे।'
Amit ji has tested positive & has been admitted to Nanavati hospital. I pray for his well being & I’m sure that with all our collective prayers, he will come out of this safely🙏