फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है

Mon, 02 Oct 2023 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Oct 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra calls son Bobby Deol innocent he shares glimpse from Ranbir Kapoor Animal teaser see fans reaction
धर्मेंद्र और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में, रणबीर के जन्मदिन पर निर्माताओं ने आगामी फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसी बीच दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने फिल्म के टीजर से बेटे बॉबी देओल के लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Dharmendra calls son Bobby Deol innocent he shares glimpse from Ranbir Kapoor Animal teaser see fans reaction
पारिया, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता धर्मेंद्र ने एनिमल के टीजर से बॉबी देओल की फिल्म के टीजर को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। टीजर में बॉबी देओल शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका खलनायक रोल फैंस के साथ-साथ उनके पिता को भी काफी भा रहा है। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एनिमल में मेरा मासूम बेटा।'

Dharmendra calls son Bobby Deol innocent he shares glimpse from Ranbir Kapoor Animal teaser see fans reaction
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में धर्मेंद्र द्वारा बॉबी देओल के किरदार को मासूम बताया जाना फैंस की विचारधारा से बिल्कुल मेल नहीं खाता। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा, "इतना भी मासूम नहीं है पाजी।" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'एक पिता को उसका बेटा काफी मासूम लगता है। इस बात में कोई राय नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा,  "मासूम बॉबी देओल अब बैड बॉय बॉडी देओल बन गए हैं सर।"

Vivek Agnihotri: आलिया भट्ट-कंगना रणौत को फिल्म के लिए साथ लाएंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra calls son Bobby Deol innocent he shares glimpse from Ranbir Kapoor Animal teaser see fans reaction
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

इन सब के बीच एक खबर आई थी कि रणबीर प्रति फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एनिमल के लिए उन्होंने अपनी फीस 50 फीसदी कम कर दी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने प्रोड्यूसर्स- भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया।

Vivek Agnihotri: आलिया भट्ट-कंगना रणौत को फिल्म के लिए साथ लाएंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
Dharmendra calls son Bobby Deol innocent he shares glimpse from Ranbir Kapoor Animal teaser see fans reaction
एनिमल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल के लिए रणबीर और संदीप का पहली बार साथ आए हैं। आगामी एक्शन-क्राइम फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते की कहानी बताती है। इस फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed