फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: आलिया भट्ट-कंगना रणौत को फिल्म के लिए साथ लाएंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया यह जवाब

Mon, 02 Oct 2023 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Oct 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Will Vivek Agnihotri Cast Alia Bhatt Kangana Ranaut together in a film Know The Vaccine War Director Reply
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म को लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए फिल्ममेकर इन दिनों लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कंगना रणौत और आलिया भट्ट पर खुलकर बात की। 


Saira Banu: सायरा बानो ने 'हेरा फेरी' की शूटिंग के दिनों को किया याद, बिग बी-विनोद खन्ना संग साझा किया पोस्ट

Will Vivek Agnihotri Cast Alia Bhatt Kangana Ranaut together in a film Know The Vaccine War Director Reply
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : social media

सिद्धार्थ कानन के शो में फिल्ममेकर दोनों अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ एक फिल्म में लाने की उनकी कोई योजना है। इसका का जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि अगर वह ऐसा सोचने लगेंगे तो मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आलिया को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वह भारत की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें भारत सरकार ने सम्मानित किया है।

Will Vivek Agnihotri Cast Alia Bhatt Kangana Ranaut together in a film Know The Vaccine War Director Reply
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था तो उन्होंने आलिया को बधाई दी थी। साथ ही, फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि जब कंगना  को यह सम्मान दिया गया था तब उन्होंने उन्हें भी शुभकामनाएं दी थीं।  विवेक ने खुलासा किया कि हाल ही में आलिया एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं थीं, वहां वो उनसे बहुत गर्मजोशी से मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Vivek Agnihotri Cast Alia Bhatt Kangana Ranaut together in a film Know The Vaccine War Director Reply
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आलिया उनसे मिलीं, वह उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने ये भी कहा कि कंगना भी उनसे हर बार बहुत गर्मजोशी से मिलती हैं। विवेक ने यह भी कहा कि वह उन्हें एक फिल्म में एक साथ लाएंगे, लेकिन उनका उनकी निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई भावनात्मक लगाव नहीं है।

विज्ञापन
Will Vivek Agnihotri Cast Alia Bhatt Kangana Ranaut together in a film Know The Vaccine War Director Reply
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media

बता दें कि विवेक के निर्देशन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' अब तक छह करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म उन भारतीय वैज्ञानिकों की चुनौतियों और जीत पर प्रकाश डालती है, जिन्होंने कुछ ही महीनों में कोरोनोवायरस वैक्सीन विकसित करने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। इसमें अनुपम खेर एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आए हैं, जबकि राइमा सेन कहानी में एक पत्रकार के रोल में हैं। फिल्म में नाना पाटेकर सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Ashoke Pandit: अशोक पंडित ने अफवाह फैलाने वाले शख्स के खिलाफ की शिकायत, सीएम शिंदे से किया कार्यवाई का अनुरोध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed