फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Security In Celebs Wedding: इन सितारों की शादी में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, मेहमानों के लिए बने नियम

Mon, 02 Oct 2023 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Oct 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Raghav Chadha to Sidharth Kiara Athiya KL Rahul These Celebs Wedding Held Amidst High Security
बॉलीवुड सितारों की शादी - फोटो : अमर उजाला

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बीते महीने 24 तारीख को उदयपुर में शादी रचाई। परी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं तो राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। लिहाजा, दोनों की शादी खूब चर्चा में रही और फैंस इनकी शादी से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बेकरार थे। मगर, इनकी शादी में सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम रहे कि इनकी इजाजत के बिना एक जानकारी बाहर नहीं आ सकी। विवाह से पूर्व शादी तो क्या किसी रस्म की भी एक तस्वीर लीक नहीं हुई। मेहमानों के मोबाइल पर बाकायदा ब्लू टेप लगाया गया था, ताकि कोई फोटो क्लिक न कर सकें। वहीं अन्य राजनीतिक दलों ने दावा तो यह भी किया की पंजाब पुलिस भी राघव की शादी में तैनात रही। 

Parineeti Raghav Chadha to Sidharth Kiara Athiya KL Rahul These Celebs Wedding Held Amidst High Security
आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

23 सितंबर से राघव और परिणीति की शादी के कार्यक्रम उदयपुर में शुरू हो गए थे। उससे पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हुए थे। साथ ही दोनों परिवारों के बीच कुछ स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी आयोजित की गई थीं। मगर, प्रीवेडिंग कार्यक्रम से लेकर शादी तक सुरक्षा ऐसी रही कि एक परिंदा भी शादी में पर नहीं मार सका। जब तक खुद राघव और परिणीति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें साझा नहीं कीं, फैंस इनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए तरस गए। अब एक-एक करके सिलसिलेवार मेहंदी-हल्दी सेरेमनी से लेकर चूड़ा सेरेमनी तक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की जा रही हैं। इनसे पहले भी कुछ सितारों ने अपनी शादी में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। आइए जानते हैं...

Parineeti Raghav Chadha to Sidharth Kiara Athiya KL Rahul These Celebs Wedding Held Amidst High Security
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल फरवरी में शादी रचाई है। इनकी शादी के कार्यक्रमों में भी सुरक्षा पुख्ता रही। अपनी शादी के आखिरी समय तक इस कपल ने यह स्वीकार नहीं किया था कि यह रिलेशनशिप में हैं और एक-दूजे से शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद कपल ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर फैंस के लिए शेयर की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Raghav Chadha to Sidharth Kiara Athiya KL Rahul These Celebs Wedding Held Amidst High Security
अथिया शेट्टी, केएल राहुल, अहान शेट्टी - फोटो : insta

अथिया शेट्टी-केएल राहुल
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इसी साल क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है। इनकी शादी में भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बेशक वेन्यू तक मीडिया के कैमरे और पैपराजी पहुंच गए थे, लेकिन अंदर के इंतजाम का ब्यौरा कोई नहीं ला सका था। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई थी।
Lal Bahadur Shastri: इस सीएम ने बनाई थी शास्त्री की बायोपिक, इन फिल्मों से भी पूर्व प्रधानमंत्री का कनेक्शन

विज्ञापन
Parineeti Raghav Chadha to Sidharth Kiara Athiya KL Rahul These Celebs Wedding Held Amidst High Security
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : social media

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी खूब चर्चा में रही थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग तो नहीं की थी, अपने घर में ही शादी रचाई थी। मगर, शादी समारोह इतना निजी रहा कि कोई इनके कार्यक्रमों की थाह नहीं ले पाया था। दोनों की शादी में काफी सिक्योरिटी रखी गई थी। दोनों ने कपूर हाउस में शादी की थी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोटो लेने से मना किया गया था और सभी के कैमरा पर टैप लगाई गई थी।
CID Reunion: सीआईडी के सितारों ने की रीयूनियन पार्टी, लेकिन फैंस को खली अभिजीत और सालुंखे की कमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed