भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का आज जन्मदिन है। लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था। इसे भारत का राष्ट्रीय नारा भी कहते हैं, जो जवान एवं किसान के श्रम को दर्शाता है। आज 2 अक्टूबर लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन आइए जानते हैं कि उनके विचारों और उनकी बायोपिक पर बनी फिल्मों के बारे में।
Lal Bahadur Shastri: इस सीएम ने बनाई थी शास्त्री की बायोपिक, इन फिल्मों से भी पूर्व प्रधानमंत्री का कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपकार (11 अगस्त 1967)
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता फिल्मकार मनोज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'उपकार' को बनाने की प्रेरणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दी थी। साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की समाप्ति के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश में किसान और जवान की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया और मनोज कुमार से इस पर फिल्म बनाने की पेशकश की। इस फिल्म में मनोज कुमार ने किसान और जवान की भूमिका निभाई थी। उस साल की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।
लाल बहादुर शास्त्री (21 नवंबर 2014)
मलयालम भाषा में बनी फिल्म 'लाल बहादुर शास्त्री' में सिर्फ फिल्म का शीर्षक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर है। इस फिल्म की कहानी में लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से कुछ भी लेना देना नहीं था। इस फिल्म की कहानी लाल, बहादुर और शास्त्री नाम के तीन किरदार के इर्द -गिर्द घूमती है। जिसका किरदार जयसूर्या, नेदुमुदी वेणु और अजू ने निभाया था। इस फिल्म का निर्माण जोस साइमन, राजेश जॉर्ज और फिल्म का निर्देशन रेजिश मिथिला ने किया था।
Sharmila Tagore: अपनी पहली डेट पर एक कप कॉफी पीने गए थे शर्मिला-मंसूर, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा
जय जवान जय किसान (23 जनवरी 2015)
फिल्म 'जय जवान जय किसान' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पहली बायोपिक फिल्म थी, जिसका निर्माण दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके मदन लाल खुराना ने किया था। इस फिल्म की कहानी धीरज मिश्रा ने लिखी थी और लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने इस फिल्म के शोध में धीरज मिश्रा की काफी मदद की थी। इस फिल्म में लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका भोपाल के रहने वाले रंगमंच के कलाकार अखिलेश जैन ने निभाई थी। जबकि फिल्म में ओमपुरी ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और प्रेम चोपड़ा ने गोविंद वल्लभ पंत की भूमिका निभाई थी।
Navya Naveli: पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू, उसी रनवे पर रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या
द ताशकंद फाइल्स (12 अप्रैल 2019)
लेखक-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स- हू किल्ड शास्त्री' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मौत की गुत्थी पर आधारित थी। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी पत्रकार रागिनी फुले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके हाथ ताशकंद फाइल्स लग जाती हैं, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मृत्यु का सच लिखा होता है। वह उन तथ्यों को पढ़कर अखबारों में छपवा देती है, जिसके चलते सरकार को लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु का केस दोबारा खोलना पड़ता है। फिल्म में शास्त्री जी की मौत से परदा हटाने के लिए एक सरकारी समिति का गठन दर्शाया गया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, मंदिरा बेदी, राजेश शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
Adah Sharma: 'द वैक्सीन वॉर' पर कुछ भी बोलने से साफ मुकर गईं अदा शर्मा, बताई चुप्पी साधने की वजह