फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत और अमिताभ के बाद अब धर्मेंद्र पर फोकस, IFFI में दिखाई जाएगी सत्यकाम

Thu, 14 Nov 2019 07:33 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra movie Satyakam will show in 50th International Film Festival Of India
Satyakam - फोटो : Social Media

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, गोवा की चमक दमक बढ़ाने के लिए मेगा स्टार रजनीकांत और सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बाद केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की नजर अब धर्मेंद्र पर पड़ी है। गोवा में ऋषिकेश मुखर्जी और धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म सत्यकाम का खास प्रदर्शन किया जाएगा।



राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली विभिन्न भाषाओं की चुनिंदा फिल्में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के स्वर्ण जयंती समारोह में 'गोल्डन लाइनिंग इंडियन फ़िल्म्स' के सेक्शन में दिखाई जाएंगी। 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 में 76 देशों की 200 से अधिक फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें इंडियन पैनोरोमा सेक्शन में 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के इस स्वर्ण जयंती महोतस्व में देश और दुनिया के 10 हजार से ज़्यादा सिने-प्रेमियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

'गोल्डन लाइनिंग इंडियन फ़िल्म्स' के तहत उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी, असमी और मलयालम भाषाओं की फ़िल्में दिखायी जाएंगी। इस सेक्शन में एक और फिल्म तांबडी माती भी दिखाई जाएगी, जिसका निर्देशन महान फिल्म भालजी पेंडारकर ने किया। फिल्म की कहानी एक ऐसी विधवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गांव का एक दबंग शख़्स बहुत परेशान करता है और उसी से संघर्ष की दास्तां है यह फिल्म। उल्लेखनीय है कि इस मराठी फिल्म ने 1969 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

इस समारोह में राम माहेश्वरी द्वारा निर्देशित नानक नाम जहाज है नामक फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इस फ़िल्म में  एस. मोहिंदर ने संगीत दिया था जिनके संगीतबद्ध गाने 'रे मन ऐसो करो' ने  उन्हें 1970 में सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया था।

मेट्रो में थप्पड़ खाने के बाद भी नहीं सुधरे दीपक कलाल, पीएम मोदी का नाम लेकर लड़की को दी धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed