{"_id":"5dcc5fe08ebc3e5b5c25e7f5","slug":"amrita-singh-is-not-happy-for-sara-ali-khan-and-kartik-aaryan-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा और कार्तिक की बढ़ती करीबी से नाखुश हैं अमृता सिंह, मां-बेटी के रिश्ते में आई दरार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा और कार्तिक की बढ़ती करीबी से नाखुश हैं अमृता सिंह, मां-बेटी के रिश्ते में आई दरार!
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर कार्तिक आर्यन से जोड़ा जाता है। करण जौहर के शो में सारा कह चुकी हैं कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन कार्तिक से सारा की बढ़ती नजदीकियां उनकी मां अमृता सिंह को पसंद नहीं आ रही हैं। इस वजह से मां-बेटी के बीच काफी दूरियां बढ़ गई हैं।
2 of 5
Sara Ali Khan and Amrita Singh
- फोटो : instagram
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन नए साल की तैयारियां कर रहे हैं। दोनों इसे साथ में सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन इस बीच बेटी की बढ़ती नजदीकियों से अमृता सिंह खुश नहीं हैं। सारा और कार्तिक का एक साथ वक्त गुजारना अब अमृता पर भारी पड़ रहा है।
3 of 5
Amrita Singh, Kartik and Sara
- फोटो : file photo
अमृता को लगता है कि सारा को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और दिल के मामलों से विचलित नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ सारा ऐसे फैसले लेने पर ध्यान दे रही हैं। सारा अपने दिल से सुन रही हैं। उन्हें लग रहा है कि पर्सनल लाइफ के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों खबर आई थी कि सारा और कार्तिक प्रोफेशनल कारण की वजह से अलग हो गए हैं। दोनों अपने काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि एक दूसरे को समय ही नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई। फिर बताया गया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। करण जौहर की दीवाली पार्टी में दोनों साथ-साथ दिखे थे। बता दें कि दोनों जल्द इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।