{"_id":"5d53b5548ebc3e6d176708f1","slug":"dharmendra-share-photo-with-his-rakhi-sister-on-rakshabandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी पर धर्मेंद्र को याद आई बहन, बोले- 'स्ट्रगल के दिनों में इन्होंने बालकनी में सोने की जगह दी थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी पर धर्मेंद्र को याद आई बहन, बोले- 'स्ट्रगल के दिनों में इन्होंने बालकनी में सोने की जगह दी थी'
Wed, 14 Aug 2019 12:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
dharmendra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के मौके पर एक्टर धर्मेंद्र को अपनी बहन की याद आई । हाल ही में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है । इस फोटो में धर्मेंद्र के साथ एक महिला नजर आ रही हैं । ये महिला धर्मेंद्र को राखी बांध रही है । इस फोटो को शेयर करने के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन भी लिखा ।
dharmendra
धर्मेंद्र लिखते हैं, 'मेरे गाँव की इस देवी ने, मेरे स्ट्रगल के दिनों, अपने रेल्वे क्वॉर्टर की बालकनी में रहने को जगह दी थी मुझे । हर साल राखी बाँधती थीं । ये नहीं रहीं । राखी के दिन बहुत याद आती है इनकी । देश, दुनिया की तमाम बहनों को, राखी के शुभ दिन पर जी जान से प्यार दुआएं ।'
dharmendra
इस पोस्ट से साफ है कि धर्मेंद्र अपने स्ट्रगल के दिनों में महिला के घर की बालकनी में सोया करते थे । धर्मेंद्र की पोस्ट पर आए कमेंट से पता लगा कि इस महिला का नाम लक्ष्मी है । धर्मेंद्र के इस पोस्ट को 3 घंटे में 40 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । धर्म पाजी के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र
बता दें कि 83 साल के धर्मेंद्र अब फिल्मों से दूर हैं । अब वो अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर गुजारते हैं । धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । खेती और पशु पालन करते अक्सर वो वीडियो शेयर करते रहते हैं । धर्मेंद्र का पोता यानी सनी देओल का बेटा करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है ।
विज्ञापन
dharmendra
करण की डेब्यू फिल्म का नाम 'पल-पल दिल के पास' है । इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे धर्मेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर भी शेयर किया । फिल्म को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है । करण की फिल्म का नाम धर्मेंद्र के गाने 'पल-पल दिल के पास' से लिया गया है ।