फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग में प्याज खाकर क्यों जाते थे धर्मेंद्र? इस एक्ट्रेस ने कर दी थी शिकायत, अब बताई पीछे की वजह

Fri, 06 Sep 2019 11:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
dharmendra share the story why he eat onion on the film set aaye din bahar ke
dharmendra - फोटो : social media

धर्मेंद्र लंबे समय से फिल्मों और लाइम लाइट से दूर हैं । इस वक्त वो अपना पूरा समय फार्म हाउस पर खेती करके बिताते हैं । हाल ही में धर्मेंद्र वेटरेन एक्ट्रेस आशा पारेख के साथ रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे थे । यहां पर धर्मेंद्र और आशा पारेख ने अपनी फिल्मों से जुड़े कई किस्से शेयर किए । 

dharmendra share the story why he eat onion on the film set aaye din bahar ke
Dharmendra

धर्मेंद्र बताते हैं, 'आशा जी की हर फिल्म सुपरहिट होती थी इसलिए मैं उन्हें जुबली पारेख कहकर पुकारता था । हमें साल 1966 में फिल्म 'आए दिन बहार के' में साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए हम दार्जीलिंग में शूटिंग कर रहे थे । पैकअप के बाद प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर मिलकर देर रात तक पार्टी करते थे ।'

dharmendra share the story why he eat onion on the film set aaye din bahar ke
dharmendra - फोटो : instagram

'मैं भी पार्टी में पहुंच गया और काफी ड्रिंक कर ली । सुबह शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता था । आशा जी ने शिकायत कर दी कि प्याज की महक आ रही है। ये महक उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं । मैंने आशा जी को बताया कि शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता हूं । फिर उन्होंने मुझसे ड्रिंक ना करने को कहा ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra share the story why he eat onion on the film set aaye din bahar ke
आशा पारेख
'इसके बाद मैंने ड्रिंक करना छोड़ दी और हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। हम एक परिवार की तरह थे और वो दिन यादगार थे। आशा जी ने कहा, उन दिनों को याद कर मैं हमेशा खुश होती हूं ।' इसके साथ ही शो में आशा पारेख ने भी बताया कि कड़ाके की ठंड होने के बाद भी धर्मेंद्र शराब को हाथ नहीं लगाते थे, क्योंकि उन्होंने वादा किया था । 
 
विज्ञापन
dharmendra share the story why he eat onion on the film set aaye din bahar ke
Asha Parekh - फोटो : social media

आशा पारेख कहती हैं, 'फिल्म में एक गाना था जिसके लिए धर्मेंद्र को बार-बार पानी में जाना पड़ता था । पानी बहुत ठंडा था, इससे उनका बदन नीला पड़ गया था । जब भी वो पानी से बाहर निकलते, उन्हें ब्रांडी ऑफर की जाती थी । मैंने उनसे कह रखा था कि अगर वो शराब पिएंगे वो सेट छोड़कर चली जाऊंगी । धर्म जी हर बार मेरी तरफ देखते और शराब नहीं पीते । ऐसा तीन दिन तक चला लेकिन उन्होंने शराब की एक घूंट भी नहीं पी।'

बड़े-बड़े मेकर्स इस हीरोइन को साइन करने के लिए लगाते थे लाइन, फिर बहन के एक रोल ने बर्बाद किया करियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed