फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Friday: 'छिछोरे' को टक्कर दे पाएगा 'भूतिया जोकर', जानें कौन-कौन सी फिल्में होंगी आज रिलीज

Fri, 06 Sep 2019 09:04 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Sep 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Filmy Friday movies releasing it chapter 2 chhichhore
छिछोरे और इट चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हर शुक्रवार न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की फिल्में भी सिनेमाघर में दस्तक देती हैं। लेकिन कौन सी फिल्म आज रिलीज हो रही है और क्या है उस फिल्म का टेस्ट। हर बार ये जान पाना यूजर के लिए आसान नहीं। ऐसे में हम फिल्मी फ्राइडे पैक में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आज रिलीज होंगी।

Filmy Friday movies releasing it chapter 2 chhichhore
chhichhore - फोटो : social media

छिछोरे 
नीतेश तिवारी निर्देशित फिल्म छिछोरेआज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा मुख्य कलाकारों के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर- टीजर और पोस्टर इस बात का अंदेशा देती है कि फिल्म दोस्ती पर आधारित होगी। जिसमें कॉलेज लाइफ का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के अब तक दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। जिनको दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। इससे पहले नीतेश दंगल के साथ बड़े पर्दे पर हाजिर हुए थे। आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए थे।

Filmy Friday movies releasing it chapter 2 chhichhore
इट चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इट चैप्टर 2
एंडी मुशिएती द्वारा निर्देशित इट चैप्टर 2 एक हॉरर फिल्म है। फिल्म के पहले चैप्टर को ही एंडी ने निर्देशित किया था। फिल्म स्टीफन किंग के 1980 के दशक के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है।  फिल्म की कहानी मैने के डेरी शहर की है, यहां के सभी बच्चे एक डर का सामना कर रहे हैं। यह डर ‘पेनीवाइज’ नाम के शैतान जोकर का है, जिसका अतीत खून खराबे भरा रहा है। वह अतीत से फिर लौट आया है। वह भूत है जो बच्चों को ही अपना निशाना बनाता है। वहीं इस चैप्टर में पिछले चैप्टर के बच्चों को बड़ा दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday movies releasing it chapter 2 chhichhore
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

साहो
इन दो फिल्मो के अलावा आपके पास श्रद्धा कपूर और प्रभास स्टारर फिल्म साहो देखने का भी ऑप्शन है। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को अमर उजाला ने दो स्टार्स दिए हैं। जोरदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अभी तक 109.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में श्रद्धा और प्रभास के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश सहित मंदिरा बेदी भी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Filmy Friday movies releasing it chapter 2 chhichhore
एंजेल हैज फॉलेन - फोटो : सोशल मीडिया

एंजेल हैज फॉलेन
जेरार्ड बटलर स्टारर फिल्म एंजेल हैज फॉलेन 23 अगस्त को रिलीज हो गई थी। अगर आपको दमदार एक्शन पसंद है तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। बता दें कि ये फिल्म किरदार एजेंट माइक बैनिंग के इर्द- गिर्द घूमती है। फिल्म लंदन हैज फॉलेन और ऑलिम्पस हेज फॉलेन सीरीज का हिस्सा है।

पढ़ें: VIDEO: कार्तिक आर्यन का खुलासा, पति पत्नी और वो के लिए अनन्या पांडे ने बढ़ाया 3 ग्राम वजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed