फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधे बनकर अगली ईद पर लौटेंगे सलमान, कॉपीराइट से बचने के लिए इन दो फिल्मों का मैशअप बनाने की तैयारी

Fri, 06 Sep 2019 01:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
salman khan may mashup with 2 films tere naam and wanted with upcoming year
Salman Khan - फोटो : Social Media

निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के इस बड़े ऐलान के बाद कि उनकी फिल्म किक 2 अगले साल ईद पर रिलीज नहीं हो पाएगी, सलमान खान ने नए सिरे से इस तारीख के लिए एक नई फिल्म पर विचार शुरू कर दिया है। लेखक निर्देशक अनीज बज्मी उन्हें अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वेल की कहानी सुना चुके हैं। निर्देशक सतीश कौशिक ने उन्हें फिल्म तेरे नाम की सीक्वेल सुनाई है और सलमान के सामने एक कहानी ऐसी भी आई है जो उनकी हिट फिल्म तेरे नाम और वांटेड का मिक्सअप हो सकती है।

salman khan may mashup with 2 films tere naam and wanted with upcoming year
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल के दिनों में दो गानों को एक साथ मिलाकर मैशअप बनाने की लगातार कोशिशें होती रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान के मन में अपने दो किरदारों का मैशअप बनाकर एक मिक्सअप फिल्म बनाने का विचार अरसे से पलता रहा है। सलमान की कोशिश है कि दबंग 3 का काम खत्म होते ही वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें ताकि संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद भी वह अगले साल की ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर सकें। सलमान खान इन दिनों जिन तीन विकल्पों पर एक साथ काम कर रहे हैं, वे आगे की स्लाइड्स में देखें।

salman khan may mashup with 2 films tere naam and wanted with upcoming year
No Entry - फोटो : Social Media

नो एंट्री 2
लेखक निर्देशक अनीज बज्मी ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि फिल्म नो एंट्री की सीक्वेल की कहानी वह सलमान खान को सुना चुके हैं। दो साल की मेहनत के बाद उन्होंने फिल्म की पटकथा भी तैयार कर ली हैं। सलमान का इशारा मिलते ही वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अनीस फिलहाल अपनी फिल्म पागलपंती के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं और इसके बाद वह भूल भुलैया 2 का निर्देशन करने वाले हैं हालांकि इसकी कास्टिंग अभी बस शुरू ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan may mashup with 2 films tere naam and wanted with upcoming year
Wanted - फोटो : Social Media

वांटेड 2
फिल्म नो एंट्री की सीक्वेल बनने की राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा है वही अड़चन फिल्म वांटेड की सीक्वेल को लेकर भी है। दोनों सीक्वेल की पहली फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर हैं और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर के मलाइका अरोड़ा से करीबी रिश्तों को सलमान खान ने कभी पसंद नहीं किया।

विज्ञापन
salman khan may mashup with 2 films tere naam and wanted with upcoming year
Tere Naam - फोटो : Social Media

तेरे नाम 2
अभिनेता से निर्देशक बने सतीश कौशिक भी अपनी फिल्म तेरे नाम के सीक्वेल की कहानी सलमान को सुना चुके हैं। फिल्म का किरदार राधे दर्शकों को खूब भाया था और फिल्म के गाने आज भी एफएम रेडियोज पर बजते रहते हैं। यूट्यूब पर भी इस फिल्म के गाने ट्रेंड होते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed