फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra-Shabana Azmi: शबाना आजमी के साथ इजहार-ए-इश्क करते नजर आए धर्मेंद्र, तस्वीर शेयर कर कही ये बात 

Wed, 11 May 2022 05:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 11 May 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
dharmendra shared a phot with shabana azmi on twitter
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो इस उम्र में निजी जिंदगी में तो सक्रिय हैं ही इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। बहुत जल्द वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेत्री शाबाना आजमी के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने फिल्म के सेट से बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शबाना आजमी के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने 'इश्क' के बारे में भी कुछ लिखा।

dharmendra shared a phot with shabana azmi on twitter
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शबाना आजमी के साथ जो रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह उनके प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे और गले लगाते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने नीले रंग का ब्लेजर पहना है और शबाना आजमी नीले, ग्रे और गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र, शाबाना आजमी की तरफ देख रहे हैं और वह शर्माते हुए दूसरी ओर देख रही हैं। 
 

dharmendra shared a phot with shabana azmi on twitter
धर्मेंद्र के साथ शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने इजहार-ए-इश्क कियाा है, लेकिन शबाना आजमी के साथ नहीं बल्कि कैमरे के साथ। उन्होंने लिखा- इश्क है मुझे कैमरे से...और कैमरे को...शायद मुझसे। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। एक फैन ने धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी को तस्वीर के साथ टैग कर दिया। एक अन्य फैन ने लिखा, प्लीज 'शायद' शब्द का इस्तेमाल न करें, क्योंकि कैमरा दशकों से आपसे प्यार कर रहा है। आप एक महान शख्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra shared a phot with shabana azmi on twitter
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि धर्मेंद्र की ये तस्वीर रॉकी और रानी के सेट की है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। 'गली बॉय' के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणवीर और आलिया साथ नजर आएंगे। करण जौहर इस फिल्म को बना रहे हैं।

विज्ञापन
dharmendra shared a phot with shabana azmi on twitter
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में धर्मेंद्र को फिल्म में काम करने के दौरान पीठ में दर्द हुआ था। शूटिंग के दौरान उनकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, 'दोस्तों, मैंने सबक सीखा है। किसी भी चीज की अति मत करो। अब मैं आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ ठीक होकर वापस आ गया हूं इसलिए चिंता न करें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed