फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra: धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर जमकर हुई शराब पार्टी, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Mon, 03 Apr 2023 01:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Shared Video of his Friends Party on Actor farmhouse see the post here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र भले ही इन दिनों बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर न आते हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को देख फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हैं।


Varun Dhawan: वरुण ने ट्रोलिंग के बाद ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, सुपरमॉडल गिगी हदीद का रिएक्शन भी आया सामने

Dharmendra Shared Video of his Friends Party on Actor farmhouse see the post here
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram

यह वीडियो अभिनेता के फार्म हाउस का है। इसमें धर्मेंद्र के दोस्तों को जाम छलकाते हुए देखा जा सकता है। इस छोटे से क्लिप में एक शख्स कहता नजर आता है, ''सभी लोग बोलते हैं कि धरम जी ने दारू छोड़ दी है, लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ी है...मैं उनके साथ पी रहा हूं।'' 
Kichcha Sudeepa: लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटे किच्चा सुदीप, पोस्ट साझा कर फैंस को दी अगली फिल्म की जानकारी

Dharmendra Shared Video of his Friends Party on Actor farmhouse see the post here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वह शख्स एक तकिया उठाता है, जिसमें हाथ में गिलास लिए हुए धर्मेंद्र की फोटो नजर आती है। फिर उनके दोस्त बताते नजर आते हैं एक अप्रैल की वजह से वह लोगों को मूर्ख बना रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने भी मजेदार कैप्शन लिखा है। 
Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Shared Video of his Friends Party on Actor farmhouse see the post here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''दोस्तों ये पिक्कड़ दोस्त मुझसे मिलने मेरे फार्म हाउस पर आए हैं।'' बता दें कि किसी समय धर्मेंद्र शराब का काफी सेवन करते थे, लेकिन अब वह इससे दूर ही रहना पसंद करते हैं। साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अब शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। 
Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Dharmendra Shared Video of his Friends Party on Actor farmhouse see the post here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र हाल ही में ताज डिवाइडेड बाई ब्लड नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। इसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में दिखे थे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन जैसे कलाकार भी हैं।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण ने कोरोना को तीसरी बार दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा- जिंदा हूं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed