फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र ने दिखाया अपने फार्महाउस का नजारा, वीडियो में कैद हुई हरियाली

Fri, 09 Oct 2020 05:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 09 Oct 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Shares Beautiful Video Of His Farm House Says I Have Eaten Bajre Ki Roti and Butter
धर्मेंद्र - फोटो : Twitter: @aapkadharam

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लाइम लाइट से तो कोसों दूर हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस के साथ कई वीडियो साझा करते रहते हैं। इन वीडियोज के जरिए वो फैंस को अपने बारे में जानकारी देते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने एक ऐसा ही वीडियो साझा किया है। जिसके जरिए उन्होंने अपने फार्म हाउस का नजारा दिखाया है। साथ उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में भी फैंस को जानकारी दी है।

Dharmendra Shares Beautiful Video Of His Farm House Says I Have Eaten Bajre Ki Roti and Butter
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

दरअसल धर्मेंद्र इस समय फिल्मों से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वो अक्सर यहां से कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। कभी वो यहां गार्डनिग करते नजर आते हैं, तो कभी ट्रक्टर पर घूमते हुए दिखते हैं। ऐसे में अब उन्होंने फैंस को अपने फार्महाउस का गार्डन दिखाया है।

Dharmendra Shares Beautiful Video Of His Farm House Says I Have Eaten Bajre Ki Roti and Butter
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

इस वीडियो में धर्मेंद्र ने फार्महाउस का नजारा तो दिखाया ही साथ ही साथ अपने फैंस से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो स्वस्थ हैं और काफी मजा कर रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'ऐसा लग रहा था मानों बरसों से बात नहीं हुई आपसे। जज्बाती होना मतलब जरा सा भी कुछ बोल दो तो बुरा लग रहा है। अब मैं भी बाजरे की रोटी मक्खन के साथ खाकर बैठा हूं। घूमता हूं सुबह उठकर। मैं ठीकर हूं और स्वस्थ हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है और आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं आप लोगों के लिए दुआ भी करता हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Shares Beautiful Video Of His Farm House Says I Have Eaten Bajre Ki Roti and Butter
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram: @aapkadharam

वीडियो में धर्मेंद्र का फार्महाउस बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। फार्महाउस की हरियाली देखते ही बन रही है। उनके इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा है तो कोई उनके फार्महाउस की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
Dharmendra Shares Beautiful Video Of His Farm House Says I Have Eaten Bajre Ki Roti and Butter
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

गौरतलब है कि धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस से कई वीडियो साझा करते रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत भी करते रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र ज्यादा एक्टिव नहीं थे जिससे फैंस को भी थोड़ी उनकी चिंता होने लगी थी। लेकिन अब उन्होंने खुद ही बता दिया कि वो भी अपने फैंस से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते।

पढ़ें: ड्रग केस में दीपिका पादुकोण से पूछताछ के बाद रणवीर सिंह ने किया पहला ट्वीट, पीएम मोदी से जुड़ा है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed