फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स की रिपोर्ट को लेकर वकील विकास सिंह पर भड़के चेतन भगत, कही ये बात

Fri, 09 Oct 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat slams on late actor family lawyer Vikas Singh over AIIMS report
सुशांत सिंह राजपूत, चेतन भगत - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने बहुत कुछ साफ कर दिया है। मामले में जांच कर रही सीबीआई ने भी एम्स की रिपोर्ट को सही बताया है। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से सहमत हैं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह एम्स की रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। ऐसे में लेखक चेतन भगत ने विकास सिंह पर गुस्सा जाहिर किया है। 

Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat slams on late actor family lawyer Vikas Singh over AIIMS report
चेतन भगत - फोटो : instagram: chetanbhagat

चेतन भगत की कई किताबे हैं जिनपर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज वेब साइट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को सही न मानने पर विकास सिंह पर गुस्सा व्यक्त किया है। चेतन भगत ने कहा है, 'मैं कभी एम्स नहीं गया, लेकिन आप दावा कर रहे हैं कि एम्स भ्रष्ट है? जबकि वह नौकरी पाने के लिए सबसे कठिन स्थानों में से एक है'। 

Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat slams on late actor family lawyer Vikas Singh over AIIMS report
विकास सिंह - फोटो : ANI

चेतन भगत ने विकास सिंह के लिए आगे कहा, 'ऐसा लगता है जैसे आप कहते हैं कि आईआईटी दिल्ली भ्रष्ट है। मुझे बहुत गुस्सा आएगा। मुझे कुछ सबूत दिखाओ कि एम्स की रिपोर्ट गलत है। आप ऐसा (एम्स की रिपोर्ट पर विश्वास न करना) इसलिए कह रहे हो क्योंकि टीम जो कह रही है वह आपको अच्छा नहीं लगा'। चेतन भगत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या बताने पर विकास सिंह ने सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat slams on late actor family lawyer Vikas Singh over AIIMS report
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI

एम्स की रिपोर्ट पर असहमति जताते हुए विकास सिंह ने सीबीआई निर्देशक को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में एम्स की फॉरेंसिक टीम की जांच पर सवाल खड़े किए। साथ ही रिपोर्ट को दोषपूर्ण बताया था। विकास सिंह ने अपने पत्र में दूसरी फॉरेंसिक टीम बनाने की भी अपील की थी। विकास सिंह ने अपने पत्र में कहा कि मामले की जांच के लिए सीबीआई द्वारा गठित दूसरी फॉरेंसिक टीम को भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat slams on late actor family lawyer Vikas Singh over AIIMS report
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : file photo

अपने पत्र में विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की ओर से सीबीआई को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के बारे में वह मीडिया में पढ़ रहे हैं। जांच टीम का हिस्सा रहे कुछ डॉक्टर भी टीवी पर बयान दे रहे हैं। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाजवूद हमें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। यदि लीक रिपोर्ट सही है तो यह अपर्याप्त सबूतों से पक्षपाती निष्कर्ष निकालने वाला है।

पढ़ें: रामविलास पासवान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने बिहार के दिग्गज नेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed