फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामविलास पासवान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने बिहार के दिग्गज नेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Fri, 09 Oct 2020 03:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Death Riteish Deshmukh Randeep Hooda Kailash Kher and Nimrat Kaur expressed their sorrow on his   death
रितेश देशमुख, रामविलास पासवान, निम्रत कौर - फोटो : twitter: @Riteishd/ @NimratOfficial

बिहार के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 74 साल की उम्र में गुरूवार को आखिरी सांस ली। रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर फिल्मी हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया है। कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। 

Ram Vilas Paswan Death Riteish Deshmukh Randeep Hooda Kailash Kher and Nimrat Kaur expressed their sorrow on his   death
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर रामविलास पासवान के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा,' यह सुनकर हैरान हूं और दुखी हूं कि रामविलास पासवान जी अब नहीं रहे। उनके बेटे चिराग पासवान, पूरे परिवार और उनके फॉलोअर्स के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति'।
 


 

Ram Vilas Paswan Death Riteish Deshmukh Randeep Hooda Kailash Kher and Nimrat Kaur expressed their sorrow on his   death
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/randeephooda

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'एक बड़ा नुकसान, ओम शांति'। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री डॉली बिंद्रा अपने ट्वीट में लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे'। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर रामविलास पासवान के लिए लिखा, 'मेरी चिराग पासवान और उनके परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं हैं'।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Death Riteish Deshmukh Randeep Hooda Kailash Kher and Nimrat Kaur expressed their sorrow on his   death
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

मशहूर गायक कैलाश खेर ने रामविलास पासवान के लिए ट्विटर पर लिखा, 'केंद्र में मंत्री श्री रामविलास पासवान की देह पंचतत्व में विलीन हो गई, हमको जब भी मिले बहुत आदर प्रेम से मिले। भली आत्मा, परमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दें। अतः प्रियजनों को सामर्थ्य दे इस क्षति को सहन करने की, हरि ॐ संवेदनाएं।' अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी सोशल मीडिया पर रामविलास पासवान के निधन के लिए शोक जताया। 
 


 

विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Death Riteish Deshmukh Randeep Hooda Kailash Kher and Nimrat Kaur expressed their sorrow on his   death
रामविलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों के बिहार के कद्दावर नेता के निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि 74 साल के रामविलास पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरूवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें: चंद्रचूड़ सिंह ने कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम, इस एक गलती ने बना दिया 'गुमनाम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed