बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह लोनावला स्थित अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। यहां रहकर धर्मेंद्र फल-सब्जियां उगाते रहते हैं। फार्म हाउस में उगे फल और सब्जियों की तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में इस बार धर्मेंद्र ने बेहद खास वीडियो साझा किया है।
खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा छोड़ लकड़ी का स्टोव का इस्तेमाल कर रहे धर्मेंद्र, बताई ये वजह
उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विट अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स चाय बनाने के लिए गैस की जगह लकड़ी के स्टोव का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने बताया है कि वह इन दिनों खाना बनाने के लिए गैस की जगह इसी लकड़ी के स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने वीडियो के कैप्शन भी दी है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "खाने के असली फ्लेवर के लिए। मैं इन दिनों लकड़ी के स्टोव का इस्तेमाल कर रहा हूं। इस पर बने खाने का अपना ही जायका है।" सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें धर्मेंद्र की फिल्मों की तो वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने अभिनेत्री जरीना वहाब के साथ एक फिल्म 'फूलचंद की फूलकुमारी' में काम किया है जिसमें वह कहानियों के संकलन में से एक कहानी में नजर आएंगे।
For real flavor of food , I am using wood stove these days..... isspar bane khane ka apna hi zaiqa hai.... pic.twitter.com/iRD7o4GrU3
बीते दिनों जरीना के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'उनके साथ काम करने से मेरे चेहरे पर हर समय हंसी बनी रहती थी। मैंने उनकी लगभग हर फिल्म देखी है। वह सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा महसूस हुआ।' इसके अलावा धर्मेंद्र ने लोनावला में अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे अनुभवों को भी साझा किया।
उन्होंने बताया, 'मैं यहां लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले आ गया था इसलिए मैं अभी तक यहीं पर हूं। मैं यहां रहकर कुछ अलग तरह के फल जैसे केले, आम, पपीते और कुछ सब्जियां उगा रहा हूं। मैं अपने आप को सुबह से लेकर शाम तक इन्हीं चीजों में व्यस्त रखता हूं और सुबह सबसे पहले मैं सूरज की धूप सेंकता हूं।'
