{"_id":"617d1134e98e6b6da207c592","slug":"dhol-and-welcome-home-banners-for-shahrukh-khan-son-aryan-after-he-got-released-from-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Homecoming: ब्रांड शाहरुख खान को मिली और मजबूती, ढोल ताशों के साथ आर्यन की ‘मन्नत’ वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Homecoming: ब्रांड शाहरुख खान को मिली और मजबूती, ढोल ताशों के साथ आर्यन की ‘मन्नत’ वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस के बादशाह का तमगा पाने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान शनिवार को घर वापस आ गया। मुंबई में बांद्रा के लैंड्स एंड इलाके में स्थित शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर उनके प्रशंसकों का लगा मेला और इस दौरान हुए जश्न ने मुंबई से संचालित होने वाले विज्ञापन जगत को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। शाहरुख इस समय करीब 30 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं और उन पर इन उत्पादों के हजारों करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। आर्यन की गिरफ्तारी के ठीक बाद बंद हुए बाइजूस के विज्ञापन भी फिर से शुरू हो चुके हैं और संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उनकी दर्शक संख्या भी लाखों में रही है। ‘मन्नत’ के बाहर मौजूद शाहरुख के स्थानीय और देश के दूसरे हिस्सों से आए प्रशंसकों से बातचीत करने पर यही पता चलता है कि इस त्रासदी के दौरान ब्रांड शाहरुख और मजबूत बनकर उभरा है और उनके प्रति लोगों की हमदर्दी कई गुना बढ़ गई है।
2 of 5
शाहरुख खान- आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेटे को लेकर शाहरुख खान शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे घर वापस लौटे तो उनके काफिले का स्वागत बैंड बाजों और आतिशबाजी के साथ किया गया। इस दौरान तमाम पुलिस वालों को लोगों को ‘मन्नत’ के बाहर भीड़ लगाने से रोकते देखा गया। लेकिन, लोग मान नहीं रहे थे। विरार से आए रमेश के मुताबिक उन्हें आर्यन खान की जमानत मंजूर होने का समाचार मिलने के बाद से ही काफी प्रसन्नता रही है। वह शनिवार की सुबह से ही ‘मन्नत’ के सामने अपने मित्रों के साथ आ डटे। क्या वह आर्यन खान को देखने आए हैं? इस सवाल के जवाब में उनका कहना था कि नहीं, वह शाहरुख खान का फिर से मुस्कुराता चेहरा देखने आए हैं।
3 of 5
समीर वानखेड़े-शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म जगत में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही एक ऐसी हलचल देखने को मिलती रही है जिसने सतह पर आकर भले कोई संवेदनाओं का तूफान बनाने की कोशिश न की हो, लेकिन शाहरुख खान के धुर विरोधी भी इस दौरान उनके साथ खड़े दिखाई दिए। मुंबई के जितने भी फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से बीते दिनों बात हुई, सबका मानना यही रहा कि आर्यन खान का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के छापे के वक्त मौजूद होना महज इत्तेफाक नहीं है। इस गिरफ्तारी को लेकर भी तमाम तरह की थ्योरीज हिंदी फिल्म जगत में तैरती रही हैं। शाहरुख का इस दौरान तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन आने के बावजूद इस मसले को राजनीतिक रंग न देने के फैसले की भी फिल्म जगत में काफी सराहना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान से उगाही करने के कथित आरोपों की जांच अब मुंबई पुलिस कर रही है। एनसीबी के मुंबई के शीर्षस्थ अधिकारी समीर वानखेड़े के इरादों पर सवाल उठने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। लेकिन, शाहरुख इस दौरान सिर्फ अपने वकीलों से मशविरा करते रहे। उन्होंने देश के दिग्गज वकीलों की मदद ली और इस बारे में पहले दिन से अपना इरादा साफ रखा कि वह सिर्फ कानून के जरिये ही इस मामले में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ब्रांड शाहरुख को लेकर काफी सवाल उठे हैं। लेकिन, उनके प्रशंसकों का कहना है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद ब्रांड शाहरुख और मजबूत हुआ है क्योंकि उनके जो प्रशंसक बीते पांच-छह साल में उनकी फ्लॉप फिल्मों के चलते उनसे छिटक गए थे, वे सब वापस उनके साथ दिखने लगे हैं। मुंबई घूमने आईं कानपुर की करिश्मा का भी यही मानना है। वह कहती हैं कि ‘मन्नत’ देखने वह पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन शनिवार को वह सिर्फ आर्यन की रिहाई और अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान की खुशी का हिस्सा बनने आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।