{"_id":"69bbf08ffc761d76c100f6b0","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-day-1-ranveer-singh-film-cross-100-crore-on-day-1-aditya-dhar-arjun-rampal-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2 Collection Day 1: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, जानें कितनी हुई कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhurandhar 2 Collection Day 1: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, जानें कितनी हुई कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:20 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज रिलीज हो चुकी है। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए पहले दिन कैसा रहा फिल्म का हाल…
विज्ञापन
1 of 5
धुरंधर 2 कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। एक दिन पहले हुए प्रिव्यू शोज में भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों की उत्सुकता देखने को मिली। अब आज फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में जबदरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जानते हैं पहले दिन ‘धुरंधर 2’ का क्या रहा हाल? क्या ये ‘धुरंधर’ से आगे निकल पाई या नहीं?
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कुल 100 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले अपने पेड प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ रुपए कमा लिए थे। जबकि अब रिलीज के बाद अपने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करते हुए खबर लिखे जाने तक ही 102.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से अब तक ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, अभी इसके और भी बढ़ने की उम्मीद है।
3 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : X
पेड प्रिव्यू शोज में हुई अव्यवस्था
रिलीज से एक दिन पहले ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यू रखे गए थे। हालांकि, इसको लेकर काफी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। साउथ समेत दिल्ली-मंबई और भोपाल में भी कई जगह ‘धुरंधर 2’ प्रिव्यू शोज कैंसिल हुए। जबकि कई जगह शो शुरू होने में देरी हुई। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज से 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ये है कहानी
‘धुरंधर 2’ की कहानी ‘धुरंधर’ के आगे की कहानी है। हालांकि, इसकी शुरुआत फ्लैशबैक से होती है। दूसरे भाग में हमजा के पहले की कहानी दिखाई जाती है, जब वो जसकीरत सिंह रंगी होता है। वहीं इस बार फिल्म में बड़े साहब की भी एंट्री होती है। फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार बड़े साहब का ही था।
विज्ञापन
5 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पुरानी कास्ट के साथ नए कलाकारों की हुई एंट्री
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह इस बार भी हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म की कास्ट में इस बार संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन के साथ कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। जिनमें सबसे प्रमुख नाम दानिश इकबाल का है। जिन्होंने फिल्म में सबसे प्रमुख किरदार निभाया है। साथ ही मेकर्स ने इस बार फिल्म के क्लाईमैक्स में एक बड़ा ट्विस्ट भी दिखाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।