सब्सक्राइब करें

Dhurandhar 2: 20 दिनों में इतना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमाई में ‘पुष्पा 2’ पर टिकी निगाहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:04 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 20 दिनों बाद भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जानिए अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20 Ranveer Singh Film Ready To Beat Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, बल्कि अच्छे नंबर भी हासिल कर रही है। अब फिल्म के 20वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। देखते हैं कि 20 दिनों में कुल कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन और बुधवार को फिल्म ने की कितनी कमाई?

Trending Videos
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20 Ranveer Singh Film Ready To Beat Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

20वें दिन की कमाई
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने अपने 20वें दिन मंगलवार को सैकनिल्क के मुताबिक, 9.09 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों के बदलने की भी उम्मीद है। इस तरह से अब ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 20 दिनों में 1032.86 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20 Ranveer Singh Film Ready To Beat Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ की कमाई

  • ‘धुरंधर 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 102.55 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।
  • इसके बाद अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हुए 263.65 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। हालांकि, शनिवार-रविवार के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है।
  • इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 20 दिनों में 1032.86 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20 Ranveer Singh Film Ready To Beat Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जल्द ही ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ देगी ‘धुरंधर 2’
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अच्छी कमाई कर रही है। 20 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1625.72 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म की निगाहें अब ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर टिकी हैं। जिस तरह से फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि जल्द ही ये ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ देगी।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20 Ranveer Singh Film Ready To Beat Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म पिछले साल के अंत में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के नाम से रिलीज हुआ है। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed