{"_id":"69d3c87146194c68ab0442a7","slug":"dhurandhar-2-day-19-monday-box-office-collection-starring-ranveer-singh-movie-cross-above-1000-crore-2026-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘धुरंधर 2’ ने बनाया 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ से कम किया फासला; जानें साेमवार की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘धुरंधर 2’ ने बनाया 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ से कम किया फासला; जानें साेमवार की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:21 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Day 19 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। सोमवार को यानी 19वें दिन क्या इस फिल्म की कमाई में गिरावट दिखी? जानिए, वर्ल्डवाइड यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से अब कितना दूर है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रिलीज के 19वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। वीकेंड के बाद इस फिल्म की कमाई में किसी तरह की गिरावट दिखी या फिर इसका छप्परफाड़ कलेक्शन बरकरार रहा। जानिए, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘धुरंधर 2’?
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन में सोमवार को कमी दिखी। ऐसा वीकेंड के बाद अक्सर होता है, अधिकतर फिल्मों की कमाई कम होती है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 19वें दिन 5.76 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि रविवार को इसने 28.75 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,019.53 करोड़ रुपये को चुका है।
3 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से कितना दूर?
अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,605.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब तक यह कई फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर चुकी है। अब इसकी नजर साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। यह आंकड़ा छूने से अभी ‘धुरंधर 2’ दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हर जगह छाई है ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ सिर्फ सिनेमाघरों में ही कमाई नहीं कर रही है। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी है। फिल्म के किरदारों पर डिस्कशन चल रहा है। मीम्स बनाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी भी हो रही है, कई लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ के आगे ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की मुश्किल हुई राह
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी इन दिनों भारतीय दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म ने सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 39.03 करोड़ रुपये हो चुका है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह हॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर पा रही लेकिन इसने वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।