फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी ‘धुरंधर 2’, वर्ल्डवाइड कमाई में अब ‘पुष्पा 2’ से कुछ ही पीछे

Mon, 13 Apr 2026 10:48 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 10:48 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब 26वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई। जानिए अब तक कैसा हुआ फिल्म हाल…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Eyes On Pushpa 2 Worldwide Collection
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन पूरे कर चुकी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के 26वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं 26वें दिन कितनी हुई कमाई और अब तक कहां तक पहुंची ‘धुरंधर 2’?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Eyes On Pushpa 2 Worldwide Collection
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चौथे सोमवार को इतनी हुई कमाई
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन पूरे कर चुकी है। अब चौथे सोमवार 26वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने 4.11 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात तक इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है। वहीं अब तक फिल्म की कुल कमाई 1087.78 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Eyes On Pushpa 2 Worldwide Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘डकैत’ पर भारी पड़ रही ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ के सामने इन दिनों मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बनी हुई है। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ ‘डकैत’ पर भारी पड़ रही है। सोमवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने जहां 4.11 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं ‘डकैत’ सिर्फ 2.01 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। यही कारण है कि चार दिनों में ‘डकैत’ की कुल कमाई 21.81 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है। ‘धुरंधर 2’ लगातार ‘डकैत’ पर भारी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Eyes On Pushpa 2 Worldwide Collection
'धुरंधर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘पुष्पा 2’ को छोड़ने के करीब पहुंची
सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1733.01 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म की नजरें अब ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर लगी हैं, जो 1742.10 करोड़ रुपए है। जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, जल्द ही वो ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ देगी।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Eyes On Pushpa 2 Worldwide Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ ने इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed